विज्ञापन

Govardhan Puja 2026: कितने बजे करें गोवर्धन का पूजन? जानें अन्नकूट का महत्व और श्रीकृष्ण की कथा

गोवर्धन पूजा 2026 इस साल 10 नवंबर मंगलवार को मनाई जाएगी. जानें आचार्य मदन मोहन के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, अन्नकूट का महत्व, गायों की पूजा की परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा.

Govardhan Puja 2026: कितने बजे करें गोवर्धन का पूजन? जानें अन्नकूट का महत्व और श्रीकृष्ण की कथा
गोवर्धन पूजा 2026 कब है
ndtv

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा करने की परंपरा है. घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान को 56 भोग या अन्नकूट चढ़ाया जाता है. लेकिन इस साल गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस है. आखिर गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को होगी या 10 नवंबर को है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा.

गोवर्धन पूजा 2026 कब है?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है. इस साल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होगी और 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 मंगलवार को मनााई जाएगी.

गोवर्धन पूजा 2026 शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा के दिन सुबह और शाम दोनों समय पूजा करने की परंपरा है। सुबह के समय पूजा के लिए शुभ मुहुर्त इस प्रकार है.
प्रातःकालीन पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर, दोपहर 2 बजे

गोवर्धन पूजा की विधि क्या है?

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं. इसे फूलों और पत्तिियों से सजाएं. पास में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. रोली, अक्षत, फूल, धूप और दीपक से पूजाा करें. भगवान को फल, मिठाई और अन्नकूट का भोग लगाएं. इसके बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करें.

क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग?

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट बनाने की खास परंपरा है. इसमें कई तरह की सब्जियां, दाल, चावल और पकवान शामिल किए जाते हैं. इन्हें भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करने के बाद प्रसााद के रूप में बांटा जाता है. अन्नकूट प्रकृति और अन्न के प्रति आभार जताने का प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Somvati Amavasya 2026: साल की अंतिम सोमवती अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा क्या है?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में ब्रजवासी बारिश के लिए इंद्रदेव की पूजा करते थे. भगवाान श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि उनके जीवन का आधार गोवर्धन पर्वत, प्रकृति और पशुधन हैं. इसके बाद ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की. इससे नाराज होकर इंद्रदेव ने मूसलाधार बारिश शुरू कर दी. तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोोवर्धन पर्वत उठा लिया और सभी ब्रजवासियों को उसके नीचे सुरक्षित रखा. बाद में इंद्रदेव को अपनी गलतीी का एहसास हुआ और उन्होंने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी. तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है.

गोवर्धन पूजा पर क्यों होती है गायों की पूजा?

भगवान श्रीकृष्ण को गोपाल और गोविंद भी कहा जाता है. उनका बचपन गायों के बीच बीता था. इसलिए इस दिन गायों और बछड़ों की पूजा की जाती है. उन्हें स्नान कराकर सजाया जाता है और गुड़ व हरा चारा खिलाया जाता है. मान्यता है कि गायों की सेवाा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं.

गोवर्धन पूजा का क्या है धार्मिक महत्व?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, गोवर्धन पूजा प्रकृति, अन्न और पशुधन के महत्व का संदेश देती है. इस दििन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और गायों की सेवा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति की मान्यता है. यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति आभार जताने और उसके साथ संतुलन बनााकर रहने की सीख भी देता है.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर दीये जलाते समय इस मंत्र का करें उच्चारण, पंडित जी से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govardhan Puja 2026, Govardhan Puja 2026 Mein Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com