विज्ञापन

दो महीने में 100 करोड़ कमाने का सपना, रेलवे अफसर की बेटी ने 15 रिश्तेदारों को ऐसे बनाया शिकार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोग गरिमा सिंह के दिए लालच में आ गए. उनको लगा कि उनको अपना लोन नहीं भरना पड़ेगा. गरिमा उसे माफ करवा देगी. इसी चक्कर में वे ठगी का शिकार हो गए. दोनों बाप-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

दो महीने में 100 करोड़ कमाने का सपना, रेलवे अफसर की बेटी ने 15 रिश्तेदारों को ऐसे बनाया शिकार
गोरखपुर में रेलवे अफसर की बेटी का महाफ्रॉड
  • गोरखपुर में रेलवे अधिकारी की बेटी ने दो महीनों में अरबपति बनने के लिए लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की
  • लड़की ने अपने रिश्तेदारों समेत करीब 20 लोगों से लोन माफ कराने के नाम पर धोखाधड़ी की
  • रेलवे अधिकारी पिता ने भी इस महाफ्रॉड में अपनी बेटी का साथ दिया
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. सपनों की शहजादी  रेलवे अधिकारी की बेटी ने दो महीने में अरबपति बनने का ख्वाब सजोया. अपने सपनों को पूरा करने के चक्कर में उसने अपने रिश्तेदारों समेत कई लोगों को ठगी का शिकार बना डाला. इस काम में बेटी का साथ दिया उसके रेलवे अधिकारी पिता ने. अरबपति बनने के चक्कर में गोरखपुर के स्टेशन अधीक्षक पिता और उनकी बेटी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.  

रेलवे अधिकारी गरिमा सिंह की एक डायरी से उसका पूरा कच्चा चिट्ठा सामने आ गया. उसने अपनी डायरी में अरबपति बनने की डेडलाइन भी लिखी थी. उसका लक्ष्य अप्रैल से मई तक 100 करोड़ रुपए कमाने का था. इसी लक्ष्य को परा करने के चक्कर में गरिमा सिंह ने  10 से 15 लोगों को ठगी का शिकार बनाया. लोन माफ कराने के नाम पर उसने लोगों से करोड़ों रुपए ठगे. फ्रॉड का शिकार सिर्फ बाहरी लोग ही नहीं बल्कि उसके अपने रिश्तेदार और  रेलवे अधिकारी भी थे. हैरानी की बात यह है कि बेटी के इस गलत काम में उसके रेलवे अधिकारी पिता ने भी पूरा साथ दिया. पुलिस जांच में अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी बाप-बेटी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.

गरिमा सिंह की डायरी के शब्द

"मैं गरिमा सिंह, अप्रैल 2026 तक अरबपति बनूंगी, यह मेरा लक्ष्य है. मेरे सभी लोन अप्रैल से मई तक खत्म हो जाएंगे.अप्रैल से मई तक मेरा लक्ष्य 100 करोड़ रुपए कमाना है. गरिमा सिंह करोड़पति है. धन्यवाद भगवान" ये लाइनें गोरखपुर के स्टेशन अधीक्षक की बेटी गरिमा सिंह ने  डायरी में लिखीं.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्रॉड का खुलासा कैसे हुआ?

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के महादेवी झारखंडी कॉलोनी के रहने वाले रेलवे अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह के खिलाफ 3 जुलाई को उनके एक रिश्तेदार रेलवे अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़ित सत्यप्रकाश सिंह ने अपनी तहरीर में कहा कि उनकी रिश्तेदार और फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली गरिमा सिंह ने उनको पर्सनल लोन लेकर उसकी रकम उसके खाते मं डालने का झांसा दिया. उसने कहा था कि उनकी हर महीने की ईएमआई वह खुद भरेगी. गरिमा ने उनके डॉक्यूमेंट लेकर 6 बैंकों से कुल 1.67 करोड़ रुपए का लोन पास करा लिया. उसने कहा कि ये पूरा लोग वह खुद चुकाएगी. साथ ही उनका कार लोन भी माफ करवा देगी.  

Latest and Breaking News on NDTV

रिश्तेदारों से करोड़ों की ठगी

वहीं गरिमा ने दूसरे रिश्तेदार से सी तरह 91 लाख रुपये की ठगी की. उन्होंने कहा कि गरिमा के रेलवे अधकारी पिता के कहने पर सभी ने उनकी बेटी से लोन करवाया था. करीब 6 से 7 रिश्तेदार रेलवे में काम करते हैं. वे सब उनकी ठगी का शिकार हुए हैं. उनके साथ 15 से 20 अन्य लोगों से भी गरिमा ने ठगी की है. गरिमा सिंह शादीशुदा है. उसका पति कुशीनगर में टीचर है. लेकिन वह अपने पिता के साथ गोरखपुर में ही रहती है. पिता-बेटी के झासे में आकर वह फ्कॉड का शिकार हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे अधिकारी की बेटी ने  20 लोगों से की ठगी

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता और बेटी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की. जांच में पता चला कि जल्द अरबपति बनने का शौकीन गरिमा सिंह ने इसके लिए इंटरनेट से जानकारी जुटाई थी. उसने लोन के नाम पर लोगों से ठगी का प्लान बनाया. पिता ने भी उसका साथ दिया.उन्होंने 15 से 20 लोगों को अपना शिकार बनाया. पुलिस ने दोनों के पास से 3 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं. पिता-बेटी के साथ ही उनके सहयोगी विशाल यादव, राजेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, दिनकर मणि त्रिपाठी और संजय सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है. शिकायत के मुताबिक, गरिमा सिंह ने रेलवेकर्मी मोहन सिंह, ब्रह्मनंद सिंह, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. परमात्मा सिंह, साधना मल्ल, सुग्रीव सिंह और संदीप पांडेय से ठगी की. इन सभी ने सीओ ऑफिस में शिकायत की है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोग गरिमा सिंह के दिए लालच में आ गए. उनको लगा कि उनको अपना लोन नहीं भरना पड़ेगा. गरिमा उसे माफ करवा देगी. इसी चक्कर में वे ठगी का शिकार हो गए. दोनों बाप-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढे़ं-100 साल पुराना मकान बना मौत का मलबा; प्रतापगढ़ में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Gorakhpur News, Loan Fraud, Loan Waiver, Loan Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com