विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

शराबी बेटे को खाना देने से किया मना, गुस्से में आकर उतार दिया मां को मौत के घाट

झारखंड में जमशेदपुर के पास ही ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 28 वर्षीय एक लड़के ने खाना न देने पर मां को मौत के घाट उतार दिया.

शराबी बेटे को खाना देने से किया मना, गुस्से में आकर उतार दिया मां को मौत के घाट
28 वर्षीय एक लड़के ने खाना न देने पर मां को मौत के घाट उतार दिया.

झारखंड में जमशेदपुर के पास ही ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 28 वर्षीय एक लड़के ने खाना न देने पर मां को मौत के घाट उतार दिया. जमशेदपुर से 28 किलोमीटर दूर कुलडीहा में ये हादसा हुआ. पुलिस के मुताबिक, बेटे ने मां की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने खाना देने से मना कर दिया था. 

मैथ्‍स के इस सवाल से हर कोई हैरान? क्‍या आप बता सकते हैं सही जवाब?

आस-पास रहने वालों के मुताबिक, बिस्तु सिंह रोज शराब पीता था. शराब पीने के बाद वो घर में और बाहर लड़ाइयां करता रहता था. डीएसपी पितांबर खेरवार ने कहा- 'सोमवार को बिस्तु सिंह शराब पीकर घर पहुंचा था. उसने घर में घुसते ही 55 वर्षीय मां से खाना देने को कहा.'

सड़क पर चल रही थी महिला और अचानक गिर गई दीवार, CCTV में कैद हुआ हादसा

पुलिस ने कहा- जब बिस्तु की मां ने खाना देने से मना कर दिया और खाना खुद लेने को कह दिया. जिसके बाद उसने डंडे से पीटना शुरू कर दिया और मां की हत्या कर दी. 

इंग्लैंड ने जीता सांस रोक देने वाला वर्ल्ड कप फाइनल तो दादी ने ऐसे मनाया जश्न, देखें VIDEO

बिस्तु को गिरफ्तार कर लिया गया है और डंडे को जब्त कर लिया गया है. पितांबर खेरवार ने कहा कि पोस्ट मार्टम के बाद बाकी डिटेल्स को साझा किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Man Allegedly Killed His Mother, Son Killed Mother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com