विज्ञापन

समुद्री जीव ने तोड़े विज्ञान के नियम, 30,000 फीट गहराई में मिला रहस्यमयी जीव

जापान की समुद्री खाइयों में वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी रहस्यमयी चीज लगी है, जिसने विज्ञान की किताबों पर सवालिया निशान लगा दिया है. करीब 30 हजार फीट की उस गहराई में, जहां लोहे का गोला भी पिचक जाए, वहां एक पारदर्शी जीव मजे से टहल रहा है. आखिर क्या है ये बला? आइए जानते है.

समुद्री जीव ने तोड़े विज्ञान के नियम, 30,000 फीट गहराई में मिला रहस्यमयी जीव
समंदर के 30 हजार फीट नीचे क्या कर रहा है ये 'कांच' जैसा जीव? देख वैज्ञानिक भी रह गए सन्न!
Image: Jam

Weird Creature Discovered: समुद्र की गहराई हमेशा से रहस्यों का पिटारा रही है, लेकिन इस बार जो सामने आया है, उसे देख कर बड़े बड़े जानकारों के होश फाख्ता हो गए हैं. जापान के पास रयुक्यू ट्रेंच की उस अंधेरी दुनिया में, जहां सूरज की किरणें भी जाने की हिम्मत नहीं करतीं, एक ऐसा जीव मिला है, जो कांच की तरह आर-पार दिखता है. करीब 29,977 फीट नीचे कैमरे में कैद हुए इस 'मिस्टीरियस' मेहमान ने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है.

मौत की गहराई में 'जिंदा' करिश्मा (Life Surviving in Extreme Deep Sea Pressure)

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर जेमिसन और उनकी टीम जब फिलीपीन सागर के पास रिसर्च कर रही थी, तब हाई-डेफिनिशन कैमरों ने इस अजूबे को पकड़ा. यकीन मानिए, उस गहराई पर पानी का दबाव जमीन के मुकाबले 1000 गुना ज्यादा होता है, यानी अगर आप और हम वहां जाएं, तो पलक झपकते ही पापड़ बन जाएं. मगर ये सफेद रंग का पारदर्शी जीव वहां ऐसे घूम रहा था, मानो अपने घर के गार्डन में टहल रहा हो.

ये भी पढ़ें:-9 करोड़ की ये पुरानी जैकेट देख उड़े लोगों के होश! टाइटैनिक की तबाही से जुड़ा है इसका गहरा नाता

न पहचान, न कोई नाम...बस एक पहेली (Alien-like Creature with No Known Species)

हैरत की बात ये है कि इस जीव की बनावट आज तक देखी गई...किसी भी मछली या कीड़े से मेल नहीं खाती, फिलहाल इसे 'एनिमेलिया इन्सर्टा सेडिस' कहा जा रहा है, जिसका सीधा मतलब है कि वैज्ञानिकों को पल्ले ही नहीं पड़ रहा कि इसे किस खानदान में रखें. देखने में ये समुद्री स्लग जैसा है, पर इसके बदन पर बने वो अजीब से उभार इसे सबसे जुदा और थोड़ा डरावना भी बनाते हैं.

ये भी पढ़ें:-700 साल पुरानी ममी के दांत ने खोला 'मौत' का राज, वैज्ञानिकों ने बदल डाली मेडिकल हिस्ट्री!

समुद्र के इस पाताल लोक में खाना बेहद कम है और अंधेरा बेहिसाब, फिर भी वहां जीवन की ऐसी वैरायटी मिलना किसी अजूबे से कम नहीं. जापान ट्रेंच से लेकर इजु-ओगासावारा तक फैले इस इलाके में रिसर्च अभी जारी है. ये खोज बताती है कि इस नीले समंदर के सीने में अभी न जाने कितने और राज दफन हैं, जिनसे पर्दा उठना बाकी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weird Creature Discovered, Deep Sea Creature Discovery, Ryukyu Trench Japan, Mysterious Sea Life, Professor Jamieson Research, Transparent Underwater Animal, Deep Sea Discovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com