विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2020

रोहित शर्मा के छक्के देख विरेंद्र सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, बोले- 'ऐसा लगता है अपुन ही भगवान है...'

Ind Vs NZ 3rd T20: Rohit Sharma ने आखिरी की 2 गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिला दी. पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जमकर तारीफ की है.

रोहित शर्मा के छक्के देख विरेंद्र सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, बोले- 'ऐसा लगता है अपुन ही भगवान है...'
रोहित शर्मा के छक्के देख विरेंद्र सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट

Ind Vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मुकाबला सुपर ओवर (Super Over) में गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रन का टारगेट दिया. फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आखिरी की 2 गेंदों पर लगातार दो छक्के मारकर टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिला दी. पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की जमकर तारीफ की है. उन्होंने मजेदार ट्वीट कर अपने अंदाज में टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. 

IND vs NZ: Ro-hitMan का छक्का देख उछल पड़े विराट कोहली, Video में देखें आखिरी गेंद का रोमांच

उन्होंने मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ''ऐसा लगता है अपुन ही भगवान है... ये रोहित शर्मा पर कितना फिट बैठता है. असंभव को भी संभव कर डाला. चार गेंद पर जिस वक्त 2 रन चाहिए थे, उस वक्त मोहम्मद शमी ने भी असंभव काम किया. यादगार है ये जीत.'' उनका ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ छक्के जड़कर 5 गेंदों पर बनाए 26 रन, देखें 24 सेकेंड का पूरा Video

उन्होंने 29 जनवरी की शाम 5 बजे ये ट्वीट किया. अब तक 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट कर विरेंद्र सहवाग के ट्वीट की और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है. 

एक यूजर ने लिखा, ''क्या मैच था.. एक के बाद एक छक्के वो भी रोहित शर्मा द्वारा और शमी की शानदार गेंदबाजी. टीम इंडिया को बधाई.'' अन्य यूजर ने लिखा, ''रोहित शर्मा और शमी गजब खेले लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के लिए बुरा लग रहा है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ind Vs NZ, Virender Sehwag, Rohit Sharma, Mohammed Shami, Super Over, Ind Vs NZ 3rd T20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com