Jammu-Kashmir School Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर की एक छोटी बच्ची पीएम नरेंद्र मोदी से स्कूल के लिए निवेदन कर रही है. इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसे ख़बर लिखे जाने तक 19 लाख बार देखा गया है. यह बच्ची जम्मू-कश्मीर के कठुआ के लोहाई मलहार गांव की है. इसका नाम सीरत नाज (Seerat Naaz) है. वीडियो में बच्ची अपना परिचय देते हुए कहती है कि प्लीज़ मोदी जी, आप तो सबकी बात सुनते हो, मेरी भी सुन लो. हमारे स्कूल में बहुत गंदगी है, हमारे कपड़े गंदे हो जाते हैं, मम्मी मारती है. प्लीज आप एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो.
पूरा वीडियो देखें
इस वीडियो को फेसबुक पर Marmik News नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में बच्ची अपने स्कूल के बारे में बताती है. पीएम मोदी से रिक्वेस्ट करते हुए कहती है कि मोदी जी ये देखो स्कूल का हमारा फर्श कितना गंदा हो चुका है. हम यहां नीचे बैठते हैं. नीचे बैठने से हमारे कपड़े गंदे हो जाते हैं. फिर मां हमें डांटती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने स्कूल के बारे में बताती है. बिल्डिंग को दिखाते हुए कहती है कि बिल्डिंग में बहुत ही गंदगी है. बच्ची पीएम मोदी से रिक्वेस्ट करती है कि मोदी जी आप पूरे देश की सुनते हो, मेरी भी सुन लो और अच्छा सा हमारे यहां स्कूल बनवा दो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस वीडियो पर 5 हज़ार से ज़्यादा कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- पीएम मोदी जी, प्लीज इस बच्ची के गांव में एक अच्छा सा स्कूल बनवा दीजिए. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बच्ची की आवाज़ बहुत ही प्यारी है. अपनी आवाज़ से सबका मन मोह लिया है. पीएम मोदी ज़रूर इस बच्ची का स्कूल ठीक करवा देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं