विज्ञापन

'दो मिनट में ठीक कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं...' बिहार के स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षक-शिक्षिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, Video वायरल

बगहा के हरका टोला प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिक्षक धनंजय दुबे और शिक्षिका रजनी तिवारी बच्चों के सामने ही अभद्र भाषा में झगड़ते दिखे. शिक्षिका ने गलत हरकत की कोशिश का आरोप लगाया, जबकि शिक्षक ने धमकाया.

'दो मिनट में ठीक कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं...' बिहार के स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षक-शिक्षिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, Video वायरल
  • पश्चिमी चंपारण के हरका टोला विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच आपत्तिजनक विवाद का वीडियो वायरल हुआ है.
  • शिक्षक धनंजय दुबे ने महिला शिक्षिका रजनी तिवारी को कमरे में बंद करने और थप्पड़ मारने की धमकी दी थी.
  • महिला शिक्षिका ने शिक्षक पर कमरे में बंद कर गलत हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया और जूते से मारने की बात कही.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बगहा:

पश्चिमी चंपारण के बगहा‑2 प्रखंड स्थित हरका टोला प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और महिला शिक्षिका के बीच इतना आपत्तिजनक और अमर्यादित विवाद देखने को मिलता है कि जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

कक्षा में बंद करने और ‘दो मिनट में ठीक कर देने' की धमकी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक धनंजय दुबे महिला शिक्षिका रजनी तिवारी पर गुस्से में चिल्लाते हुए उन्हें कमरे में बंद कर देने और 'दो मिनट में ठीक कर देने' जैसी धमकियां देते दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, वह बच्चों के सामने ही महिला शिक्षिका को थप्पड़ मारने की बात कहते नजर आते हैं.

महिला शिक्षिका का पलटवार, जूते से मारने की बात

दूसरी ओर, महिला शिक्षिका भी कम आक्रामक नहीं दिख रहीं. वह शिक्षक को 'जूते से मारने' और 'औकात दिखाने' जैसे शब्द बोलते हुए पलटवार करती हैं. इसी दौरान महिला शिक्षिका गंभीर आरोप लगाती हैं कि शिक्षक उन्हें कमरे में बंद कर गलत हरकत करना चाहता था.

यह भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार के बाद फफक-फफककर रोते हुए श्मशान घाट से निकले रिंकू सिंह, टी- शर्ट से पोंछे आंसू, Video

बच्चों के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, हंसते दिखे मासूम

सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह पूरा विवाद स्कूल के बच्चों के सामने हुआ. वीडियो में छोटे‑छोटे बच्चे इस घटना को देखते हुए हंसते और मजाक करते नजर आ रहे हैं, जो उनके मानसिक विकास और स्कूल में मिलने वाले संस्कारों पर गंभीर सवाल उठाता है.

शिक्षा विभाग सक्रिय, जांच शुरू

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोग ऐसे शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले पर बगहा‑2 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट- बिंदेश्वर कुमार)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com