विज्ञापन

जापान जाकर महिला को पसंद आई भारत की वो बात, जिस पर कोई गौर ही नहीं करता, बोली- पैसा ही सबकुछ नहीं

जापान में रह रही भारतीय लड़की ने बताया जापान में सब कुछ मिलता है - साफ सड़कें, सेफ लाइफ और खूब सारा पैसा भी मिलता है. महिला ने बताया कि पर पैसा ही सबकुछ नहीं होता है. पैसे से अलग भी दुनिया होती है.

जापान जाकर महिला को पसंद आई भारत की वो बात, जिस पर कोई गौर ही नहीं करता, बोली- पैसा ही सबकुछ नहीं
जापान जाकर महिला को पसंद आई भारत की वो बात, जिस पर कोई गौर ही नहीं करता
Instagram/priyanka-Akanksha

Indian In Japan: जापान का नाम सुनते ही हर किसी के मन में लग्जरी लाइफ वाली तस्वीरें आती होंगी. बड़ी संख्या में भारतीय लोग जापान (Japan) में रहते भी हैं. जापान में रह रहे भारतीय लोग वहां की चमचमाती सड़के, साफ-सुथरी गलियों की अक्सर तारीफ करते हैं. लोग वहां का अनुभव भी शेयर करते हैं. ऐसे ही जापान में रह रही महिलाओं ने वहां के बारे में अपना अनुभव शेयर किया है. साथ ही एक महिला ने जापान को लेकर एक कड़वी सच्चाई बताई. महिला ने बताया कि जापान में आपको सबकुछ मिल जाएगा, पर एक चीज की यहां हमेशा से कमी खलती है. 

'जापान में सबकुछ मिल जाएगा, पर...'

मूल रूप से झारखंड की रहने वाली आकांक्षा प्रियदर्शी जापान (Japan) में रहती हैं. जापान जाने से पहले वह मुंबई और नोएडा में भी रही हैं. अब आकाक्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जापान के बारे में अपना अनुभव बताया.

आकाक्षा ने कहा कि जापान की मुझे सिर्फ यही चीज बिल्कुल अच्छी नहीं लगती. जापान में आपको सब कुछ मिल जाएगा. बिना गड्ढों वाली सड़क, साफ हवा, साफ पानी. कुल मिलाकर स्वच्छ वातावरण और तो और सेफ डे लाइफ और नाइट लाइफ भी. 

'जापान में अधूरान बहुत ज्यादा है'

भारतीय महिला ने बताया, "इन सबके अलावा जापान में अधूरापन, अकेलापन बहुत है. हम सब जानते हैं कि जापान बहुत महंगा है, इसीलिए यहां पर बहुत सारे कपल बच्चों के लिए सोचते ही नहीं हैं और जिनके बच्चे हैं, वो 18 साल के होते ही अलग रहने लगते हैं. यहां पर कोई भी 18 साल के बाद बैठ के नहीं खाता है. जापान के घर भी देखने लायक होते हैं. नजरें टिकी रह जाएंगी, इतने सिस्टमैटिक ढंग से रहते हैं और वही छोटे से घर के साथ वो लोग पार्किंग भी बहुत अच्छे तरीके से शामिल करके रहते हैं."

महिला ने कहा कि पर आपको पता है, इन घरों से कभी भी आपको बहुत ज्यादा हंसने की या बहुत ज्यादा तेज आवाज कुछ भी नहीं आता है. आप बाहर निकलोगे तो आपको ऐसे ओल्ज एज कपल जरूर मिल जाएंगे, जिनको आप अपना काम खुद ही करते हुए देखोगे. इनसे आप बात करोगे तो यह बताएंगे कि हां, मेरे बच्चे इसी शहर में इस जगह पर काम करते हैं और बताएंगे खुद कि वह हमसे वीकेंड या छुट्टी वाले दिन मिलने के लिए आते रहते हैं. पर इन्हें इस बात की कोई दिक्कत नहीं है कि इनके बच्चे इनसे अलग रहते हैं, क्योंकि यहां ऐसा ही चलता आ रहा है. 

भारत जैसे जापान में मेलजोल की कमी 

वहीं, एक अन्य भारतीय महिला प्रगति भारद्वाज (Pragati Bhardwaj Mukharaiya) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि अपने भारत की एक चीज जो आपको जापान (Japan) में बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलेगी, वह है सोशल कनेक्शन, मेलजोल और अपनापन. यहां कोई किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखता. बूढ़े लोग यानी कि 100 साल से ऊपर के लोग भी अकेले ही रहते हैं और अपने घर का बाहर का सारे काम खुद से ही करते हैं. अपने भारत में अगर आपका किसी से मिलने का मन कर रहा है तो बिना फॉर्मेलिटी के आप कभी भी जा सकते हैं. चाय एंजॉय कर सकते हो साथ में, लेकिन यहां Japan में ऐसा नहीं है. 

यहां आप किसी को बेवजह कॉल भी नहीं कर सकते हो. मैसेज से बात करनी होती है. अगर बहुत ही जरूरी होगा तो ही आप उसे कॉल कर सकते हो. यहां लोग अपने काम को और प्राइवेसी को इतना प्रायोरिटी देते हैं कि आपका कितना भी सगा क्यों ना हो, अगर आपको उससे मिलना है तो पहले आपको Appointment लेना ही पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें-

3 साल की बच्ची को बगल में बैठाकर ऑटो चला रही मां, बोली- बेटी को IPS बनाना है

पोलैंड की महिला ने बताया भारत में अपने पहले डेंटल चेक-अप का एक्सपीरियंस, कहा- 'मैं हैरान हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Trending News, Japan, Indian In Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com