विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2017

इजरायली नर्स ने फिलिस्तीनी बच्चे को कराया स्तनपान, पूरी दुनिया है हैरान

सड़क दुर्घटना में फिलिस्तीनी महिला बुरी तरीके से घायल हो गई थी और उसके पति की मौत हो गई थी. महिला को इजरायल के करीम अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके बच्चे को भूख के मारे बिलखता देख इजरायली नर्स का कलेजा पसीज गया. उसने बच्चे को गोद में उठाया और स्तनपान कराने लगी. इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली यहूदी नर्स का नाम उला ओस्‍ट्रोवस्‍की-जक है.

इजरायली नर्स ने फिलिस्तीनी बच्चे को कराया स्तनपान, पूरी दुनिया है हैरान
फिलिस्तीन नवजात को स्तनपान कराती इजरायली नर्स.
  • इजरायल की नर्स ने पेश की मानवता की मिसाल
  • घायल फिलिस्तीनी महिला के बच्चे को अपने स्तन से पिलाया दूध
  • इजरायल और फिलिस्तीन में लंबे समय से चल रहा है युद्ध
नई दिल्ली:

पूरी दुनिया जानती है कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच किस हद तक दुश्मनी हैं. दोनों देश एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाने का एक भी मौका नहीं गंवाते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोग हैरत जताने के साथ भावुक हो रहे हैं. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें इजरायली की एक नर्स फिलिस्तीनी महिला की कोख से पैदा हुए नवजात को स्तनपान करा रही है. मानवता की मिसाल पेश करती इस तस्वीर की दुनिया भर में चर्चा हो रही है. जिस किसी की भी इसपर नजर पड़ रही है वह हैरानी के जताने के साथ यह भी लिख रहे हैं, 'दुनिया में इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं है, सदैव इसकी जीत होती है.'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क दुर्घटना में फिलिस्तीनी महिला बुरी तरीके से घायल हो गई थी और उसके पति की मौत हो गई थी. महिला को इजरायल के करीम अस्पताल में भर्ती कराया है. उसके बच्चे को भूख के मारे बिलखता देख इजरायली नर्स का कलेजा पसीज गया. उसने बच्चे को गोद में उठाया और स्तनपान कराने लगी. इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली यहूदी नर्स का नाम उला ओस्‍ट्रोवस्‍की-जक है. 

इजरायली नर्स ने पहले करीब सात घंटे तक बच्चे को बोतल से दूध पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने रोना बंद नहीं किया. इसके बाद उसने स्तनपान कराने का फैसला लिया. 

 

लेखक के बारे में
img
अभिषेक कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israeli Nurse, Breastfeed, Palestinian Baby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com