World Breastfeeding Week 2024: ब्रेस्ट फीडिंग को मां बच्चे के रिश्ते को सेलिब्रेट करने और मां के दूध की अहमियत समझाने के लिए हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है. ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान नई माताओं को कई तरह की स्थितियों से गुजरना पड़ता है, जिसमें धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है. कई बार क्या होता है कि नई माताओं को स्तनपान कराने की सही पोजिशन के बारे में पता नहीं होता है. आज हम स्तनपान कराने की सही पोजीशन के बारे में बात करेंगे, जो सभी माताओं के लिए अति आवश्यक है. माताओं को हमेशा यह चिंता रहती है कि दूध पिलाते समय उनकी बच्चे की पोजीशन सही रहने के साथ यह जरूरी है कि उनका पेट अच्छे से भर सके. हर मां अपने बच्चे को बेहतर स्तनपान कराने के लिए हर वो चीज करती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो.
स्तनपान कराने की सही पोजीशन क्या है- (What Is The Right Position For Breastfeeding )
स्तनपान कराने की सही पोजीशन क्या है इस बारे में आईएएनएस ने दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग की प्रमुख कंसल्टेंट डॉ. तृप्ति रहेजा से बात की. उन्होंने बताया, स्तनपान के दौरान सही पोजीशन का होना बहुत महत्वपूर्ण है. सामान्य स्थितियों (पोजिशन्स) में क्रैडल होल्ड, क्रॉस-क्रैडल होल्ड, और साइड-लाइंग पोजीशन शामिल हैं. क्रैडल होल्ड में, बच्चे के सिर को अपनी बांह से सहारा दें और सुनिश्चित करें कि उनका शरीर सही तरीके से अलाइन हो और अच्छी तरह से हाथ का सपोर्ट हो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- फॉर्मूला मिल्क की जगह अपने नवजात को कराएं ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे को मिलेंगे ये 5 फायदे
डॉ. तृप्ति ने बताया, क्रॉस-क्रैडल होल्ड के लिए, बच्चे को अपनी बांह के मोड़ पर उसके सिर के साथ अपनी छाती पर रखें, यदि आवश्यक हो तो उसके सिर और शरीर को तकिये से सहारा दें. साइड-लाइंग पोजीशन में, बच्चे को अपनी ओर करके लेटें, बच्चे का मुंह आपकी तरफ हो, यह सुनिश्चित करें कि उन्हें तकिए का अच्छी तरह से सहारा मिला हुआ है और इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे का शरीर आपके शरीर की सीध में हो.
डॉ की राय है कि सही पोजीशन बेहतर स्तनपान कराने में मदद करती है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए आरामदायक बना सकता है.स्तनपान मां और बच्चे के बीच एक खास तरह का रिश्ता कायम करता है. डॉक्टरों की मानें तो मां का दूध बच्चे की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं