विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Live एंकरिंग के दौरान हुआ जोरदार धमाका, एंकर की बहादुरी देख हर कोई दंग, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Iran Anchor Viral Video:इजरायल ने ईरान के एक सरकारी टीवी चैनल पर उस वक्त हमला किया, जब एक महिला एंकर स्टूडियो में खबर पढ़ रही थी. इस भयानक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Live एंकरिंग के दौरान हुआ जोरदार धमाका, एंकर की बहादुरी देख हर कोई दंग, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
स्टूडियो में एंकर कर रही थी लाइव रिपोर्टिंग, तभी हुआ जोरदार धमाका, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

Israel Dropped Missile On Iran Media Channel While Anchor: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है. सोमवार को इजरायल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) के स्टूडियो पर एयरस्ट्राइक कर दी, जब वहां एक महिला एंकर लाइव न्यूज पढ़ रही थी. इस हैरान कर देने वाले हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

TV पर खबर पढ़ रही थी ईरानी एंकर (Israeli airstrike Iranian TV)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर सहर इमामी (Sahar Emami), जो उस वक्त लाइव न्यूज शो होस्ट कर रही थीं, इजरायल की नीतियों की आलोचना कर रही थीं, तभी अचानक जोरदार धमाका होता है. धमाके के बाद स्टूडियो में अंधेरा छा जाता है, कैमरा हिलने लगता है और बैकग्राउंड में चीजें गिरने की आवाजें सुनाई देती हैं. इसके तुरंत बाद एंकर स्टूडियो छोड़ देती हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम के एक पेज ने शेयर किया है और अब तक इसे 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग इस फुटेज को देखकर हैरान हैं और बहादुर एंकर सहर इमामी की तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

धमाके के बाद स्टूडियो में लगी आग (Iran Israel conflict live attack)

स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के बाद IRIB की बिल्डिंग में आग लग गई थी. हालांकि, चैनल ने कुछ ही घंटों बाद ब्रॉडकास्ट दोबारा शुरू कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि सहर इमामी ने ही दोबारा कैमरा संभाला और खबरें पढ़नी शुरू कर दीं. इस हिम्मत और प्रोफेशनलिज्म के लिए लोग उन्हें 'वीरांगना एंकर' कहकर सम्मानित कर रहे हैं.

ईरान-इजरायल संघर्ष हुआ और भी खतरनाक (IRIB studio blast)

पिछले कुछ हफ्तों से दोनों देशों के बीच मिसाइलों की बारिश हो रही है. आम जनता, मासूम बच्चे और अस्पताल भी इस हिंसा से नहीं बच पाए हैं. अब जब मीडिया संस्थानों पर भी हमले होने लगे हैं, तो ये टकराव एक और खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इजरायल का यह हमला एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बहस का विषय बन गया है. लाइव स्टूडियो पर हमला और एंकर का साहस....यह सब कुछ सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन चुका है.

ये भी पढ़ें:-क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Anchor Par Missile Girne Ka Viral Video, Israel Dropped Missile On Iran Media Channel, Iran Media Channel Viral Video, Iran Anchor Viral Video, Missile Fell When Iran Anchor Reading News, Israel Vs Iran, Israel Iran News 2025, Israeli Airstrike Iranian TV, Iran Israel Conflict Live Attack, IRIB Studio Blast, Viral Anchor Sahar Emami, Iran Israel Missile War, Female Anchor Live Bombing, Viral War Video, Middle East Crisis 2025, Social Media Viral Attack Vide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com