विज्ञापन

बहुत पहले ही कर दी थी युद्ध की भविष्यवाणी! क्या तबाह हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा के इस दावे से डर रही दुनिया

Israel-Iran War: दुनिया के आसमान में जैसे बारूद की गंध तैर रही है. कहीं सियासत गरज रही है, कहीं सरहदों पर हलचल है. इसी बेचैन माहौल में एक पुराना नाम फिर चर्चा में है...बाबा वेंगा. पढ़ें पूरी खबर.

बहुत पहले ही कर दी थी युद्ध की भविष्यवाणी! क्या तबाह हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा के इस दावे से डर रही दुनिया
2026 का महायुद्ध? ईरान पर हमलों के बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से बढ़ी बेचैनी

Baba Vanga prediction for World War 3: आसमान में गूंजती गरज, सरहदों पर हलचल और सियासत के गलियारों में बेचैनी...दुनिया जैसे किसी अनजाने मोड़ पर खड़ी है. ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों ने माहौल को और संगीन बना दिया है. इसी बीच एक पुराना नाम फिर फिजा में तैरने लगा है...बाबा वेंगा. बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने बरसों पहले 2026 को लेकर एक डरावनी चेतावनी दी थी.

ये भी पढ़ें:-'अब तो बहुत डर लग रहा है' दुबई में धमाकों की आहट...मां का WhatsApp मैसेज पढ़ बेटा रह गया सन्न

उनका कहना था कि पूर्वी हिस्से से एक ऐसा युद्ध उठेगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी लपटों में ले सकता है. उस वक्त उनकी बात एक रहस्य जैसी लगी थी, लेकिन आज जब पश्चिम एशिया में बारूद की बू-महसूस हो रही है, तो लोग उनकी उसी भविष्यवाणी को याद कर रहे हैं. क्या यह महज इत्तेफाक है या वाकई कोई बड़ा तूफान दस्तक दे रहा है? यही सवाल अब हर तरफ गूंज रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

2026 की भविष्यवाणी पर क्यों हो रही चर्चा (Why 2026 Prediction Is Trending)

बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कहा था कि, 2026 में पूर्वी हिस्से से एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है, जो धीरे-धीरे दुनिया को अपनी चपेट में लेगा. उनका दावा था कि यूरोप को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज जब अमेरिका ईरान तनाव, इजराइल ईरान युद्ध, तीसरा विश्व युद्ध 2026 जैसे शब्द खोजे जा रहे हैं, तो लोग उनकी बातों को जोड़कर देख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

ये भी पढ़ें:-दूसरी शादी के लिए पिता ने खर्च किए बेटे के पैसे, सौतेली मां के आने के बाद 10 साल के मासूम ने ठोका केस

किन देशों को लेकर थी बाबा वेंगा की चेतावनी (Countries Mentioned in Baba Vanga Prophecy)

बाबा वेंगा ने कहा था कि 2026 में पूर्वी हिस्से से एक बड़ा युद्ध उठेगा. उन्होंने विशेष रूप से यूरोप को लेकर चिंता जताई थी. उनका दावा था कि युद्ध के बाद यूरोप की धरती बंजर जैसी हो सकती है और वहां सामाजिक तथा आर्थिक संकट गहरा सकता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि इस टकराव में रूस एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में उभर सकता है. कुछ व्याख्याओं में कहा जाता है कि अमेरिका और रूस जैसे ताकतवर देश आमने-सामने आ सकते हैं. इसी वजह से आज अमेरिका ईरान तनाव और रूस की चेतावनी को उनकी भविष्यवाणी से जोड़कर देखा जा रहा है.

इजराइल और अमेरिका का पक्ष (Israel and United States Stand)

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि, यह सैन्य कार्रवाई ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने के लिए जरूरी थी. उनके अनुसार ईरान की सरकार से उत्पन्न खतरे को रोकना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने अमेरिकी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, यह कदम क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उठाया गया है और इससे ईरान में राजनीतिक बदलाव की जमीन भी तैयार हो सकती है.

ट्रंप का बयान क्या था (What Donald Trump Said)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिका ने ईरान में व्यापक सैन्य अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका के लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है और इसका मकसद ईरान शासन से उत्पन्न आसन्न खतरे को खत्म करना है. उन्होंने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड को चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर वे हथियार डाल दें तो उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी, लेकिन विरोध करने पर कड़ा परिणाम होगा. ट्रंप ने ईरान की जनता से भी कहा कि, जब यह अभियान समाप्त होगा तो वे अपने शासन को बदल सकते हैं और यह उनके लिए एक ऐतिहासिक अवसर हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

बढ़ते मोर्चे और वैश्विक असर (Multiple Flashpoints and Global Impact)

रूस ने अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की आलोचना की है और कहा है कि, सैन्य तनाव बढ़ने से मानवीय और आर्थिक संकट गहरा सकता है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी सीमा पर टकराव बढ़ रहा है. वहीं रूस यूक्रेन संघर्ष पहले से जारी है. इन्हीं कई मोर्चों पर बढ़ती हलचल ने बाबा वेंगा की 2026 वाली चेतावनी को फिर चर्चा में ला दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

पश्चिम एशिया में सुलगता माहौल (Rising West Asia Tension)

अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. खबरों के अनुसार, तेहरान के अहम सरकारी स्थानों को निशाना बनाया गया. इसके बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा हो गया है. ईरान ने भी जवाबी कदम उठाने की चेतावनी दी है, जिससे खौफ का साया और फैल गया है. बताया जा रहा है कि हालात बिगड़ने के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इजराइल ने भी एहतियातन उड़ानों पर रोक लगाई. बड़े देशों के सख्त बयान माहौल को और संगीन बना रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

रूस और पड़ोसी मोर्चों की हलचल (Russia And Other Flashpoints)

रूस ने इन हमलों की आलोचना की है और बढ़ते सैन्य तनाव पर चिंता जताई है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी सीमा पर टकराव की खबरें हैं. रूस यूक्रेन संघर्ष पहले से जारी है. कई मोर्चों पर बढ़ती तनातनी ने दुनिया को बेचैन कर दिया है. हालांकि, जानकार मानते हैं कि हालात गंभीर हैं, पर अभी इसे तीसरा विश्व युद्ध कहना जल्दबाजी होगी, फिर भी 2026 को लेकर उठते सवाल सियासी गलियारों से लेकर आम लोगों तक हलचल पैदा कर रहे हैं. आने वाले दिन तय करेंगे कि यह तनाव ठंडा पड़ता है या किसी बड़े तूफान का रूप लेता है.

ये भी पढ़ें:-खामेनेई का लास्ट X पोस्ट क्यों हो रहा है इतना वायरल, लोग क्यों सर्च कर रहे हैं 'In The Name Of Haidar'

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com