विज्ञापन

खामेनेई का लास्ट X पोस्ट क्यों हो रहा है इतना वायरल, लोग क्यों सर्च कर रहे हैं 'In The Name Of Haidar'

तेहरान की फिजा में सन्नाटा है, टीवी एंकर की नम आंखें और काला पड़ा लोगो...एक पोस्ट, एक दावा और पूरा मुल्क गम में डूबा नजर आ रहा है. आखिर सच्चाई क्या है?

खामेनेई का लास्ट X पोस्ट क्यों हो रहा है इतना वायरल, लोग क्यों सर्च कर रहे हैं 'In The Name Of Haidar'
हैदर के नाम से शुरू हुआ पैगाम… क्या ये था आखिरी सलाम?

Khamenei Last Post Viral: ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा किया कि खामेनेई एक संयुक्त अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए. इसके बाद ईरानी मीडिया में शोक का माहौल छा गया. बताया गया कि शनिवार को उनके दफ्तर पर हमला हुआ और एक टीवी प्रेजेंटर ने रोते हुए 40 दिन के शोक का एलान किया. पूरे ईरान में मस्जिदों में लोग इकट्ठा होकर दुआ कर रहे हैं और सड़कों पर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-'अब तो बहुत डर लग रहा है' दुबई में धमाकों की आहट...मां का WhatsApp मैसेज पढ़ बेटा रह गया सन्न

आधिकारिक अकाउंट से धार्मिक पैगाम (Khamenei last tweet)

खामेनेई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फारसी में एक पोस्ट किया गया 'Be nam e nami ye Heydar, alayhis salam'. इसका मतलब है, हैदर यानी हजरत अली के पवित्र नाम से. शिया इस्लाम में हैदर, इमाम अली का नाम माना जाता है. इस पोस्ट को आध्यात्मिक इशारा और श्रद्धांजलि की तरह देखा जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

प्रेस टीवी ने काला किया लोगो (Press TV Turns Logo Black)

ईरान के सरकारी चैनल Press TV ने शोक में अपना लोगो काला कर दिया. चैनल ने इसे शहादत बताया. Islamic Revolutionary Guard Corps, IRGC ने बयान जारी कर कहा कि ईरान ने एक महान नेता खो दिया है और इसे घमंडी ताकतों का हमला बताया. Tasnim News Agency ने भी हमले में शहादत की खबर दी. खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे और उन्होंने Ruhollah Khomeini के बाद पद संभाला था. उनकी मौत के बाद Mojtaba Khamenei को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें:-हाईवे पर लगे हरा Truck Lay-By बोर्ड का क्या मतलब होता है? मतलब जानकर हैरान रह जाएंगे

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khamenei Last Post, In The Name Of Haidar, Khamenei Last Tweet, Donald Trump Khamenei Claim, Khamenei Death News, Iran Supreme Leader News, Iran Supreme Leader Death, Donald Trump Claim, Press TV Black Logo, IRGC Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com