विज्ञापन

शादी के लिए सरकार दे रही है एक लाख रुपये की मदद, जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन की प्रक्रिया

UP Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों को कुल एक लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है, जिसमें बैंक खाते में सीधी राशि, उपहार सामग्री और आयोजन का खर्च शामिल है. जानें पात्रता, जरूरी कागज़ात और आवेदन का आसान तरीका.

शादी के लिए सरकार दे रही है एक लाख रुपये की मदद, जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन की प्रक्रिया
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों को कुल एक लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है.
NDTV
  • सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करती है.
  • हर जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता मिलती है, जिसमें दुल्हन के खाते में सीधे 64 हजार रु. ट्रांसफर किए जाते हैं.
  • विवाह समारोह के आयोजन, गृहस्थी का सामान और विवाह उपहार के लिए कुल 36 हजार रुपये की व्यवस्था सरकार करती है.

UP samuhik vivah yojana 2026: बढ़ती महंगाई और दहेज प्रथा की वजह से इस वक्त बेटी का विवाह एक भावनात्मक अवसर होने के साथ-साथ बड़ा आर्थिक बोझ भी बन गया है. इसी चिंता को कम करने और सादगी व सम्मान के साथ विवाह संपन्न कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार का समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रहा है. शादी का सीजन शुरू होते ही सरकार की ओर से सामूहिक विवाह समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुरू हो चुकी है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों की सामूहिक विवाह समारोह में शादी कराई जाती है. इस शादी समारोह में शामिल होने वाले हर जोड़े पर कुल एक लाख रुपये तक की सरकारी सहायता का प्रावधान किया गया है. इसमें दुल्हन के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 64,000 रुपये भेजे जाते हैं. वहीं, 21,000 रुपये की विवाह उपहार सामग्री व घरेलू सामान दिए जाते हैं. इसके अलावा, 15,000 रुपये विवाह समारोह के आयोजन जैसे मंडप, भोजन, व्यवस्था आदि पर खर्च किए जाते हैं. इस दौरान, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के साथ-साथ विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के पुनर्विवाह को भी इसमें शामिल कर प्राथमिकता दी जाती है.

घर बैठे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक पोर्टल cmsvy.upsdc.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि विवाह समारोह की निर्धारित तारीख से कम से कम 7 दिन पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर जाएं और मुख्य पृष्ठ पर दिए गए आवेदन करें या नया पंजीकरण लिंक का चयन करें.
  • पंजीकरण शुरू करने के लिए आधार कार्ड या किसी अन्य वैध पहचान पत्र का विवरण दर्ज करें. इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे डालकर वेरीफाई करें.
  • आवेदन पत्र खुलने पर वर और वधू से जुड़ी सभी बुनियादी जानकारियां जैसे पूरा नाम, जन्मतिथि, स्थायी पता, जाति और परिवार की कुल वार्षिक आय सही सही दर्ज करें.
  • सरकारी सहायता राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है, इसलिए वधू के बैंक खाते की संख्या और IFSC कोड बेहद सावधानी से भरें.
  • मांगी गई सभी आवश्यक फाइलों की स्पष्ट स्कैन की गई प्रतियां और वर वधू की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें.
  • भरी गई सभी जानकारियों को एक बार अच्छी तरह जांच लें. सब कुछ सही होने पर फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य में संदर्भ के लिए पंजीकरण संख्या या आवेदन की रसीद का प्रिंट आउट निकालकर रख लें.

अगर आपको ऑनलाइन फार्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, नगर निकाय या जिला समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर में जाकर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं.

योजना के लाभ और पात्रता की शर्तें

  • इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल 1,00,000 रुपये की धनराशि खर्च की जाती है. इसमें से 64,000 रुपये की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है, 25,000 रुपये नवदंपति को गृहस्थी का सामान व उपहार देने के लिए और शेष 15,000 रुपये सामूहिक विवाह समारोह की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं.
  • लाभार्थी परिवार का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. साथ ही, आवेदक के परिवार की सालाना आय 3,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. शादी की तारीख तक वधू की उम्र कम से कम 18 वर्ष और वर की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. इस योजना के तहत निराश्रित विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं भी पुनर्विवाह के लिए आवेदन कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- आपके पास कौन सा राशन कार्ड है? जानिए AAY और PHH कार्ड पर हर महीने कितना मिलता है मुफ्त अनाज

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  •  वर और वधू दोनों के आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो
  •  आयु की पुष्टि के लिए प्रमाण पत्र जैसे हाईस्कूल की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड.
  •  परिवार का आय प्रमाण पत्र और उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र.
  •  कन्या के सक्रिय बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी.
  •  जाति प्रमाण पत्र केवल आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए.
  •  अगर आवेदिका विधवा या तलाकशुदा है, तो पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा न्यायालय की ओर से जारी तलाक का आदेश पत्र.

यह भी पढ़ें- घर बैठे स्मार्टफोन से मिनटों में खुद ही बनाकर जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, पेंशनर्स को अब नहीं लगाने पड़ेंगे बैंकों के चक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samuhik Vivah Yojana, Uttar Pradesh News, UP News, Samuhik Vivah Online Registration, Samuhik Vivah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com