महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वापसी का इंतजार हर भारतीय क्रिकेट फैन को है. फैन्स चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ग्राउंड पर खेलते नजर आएं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) 29 मार्च से शुरू होने वाला है. धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलते हैं. धोनी इस टीम के कप्तान भी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, क्रिकेट से 8 महीने दूर रहने के बाद धोनी 1 मार्च को प्रैक्टिस में लौट रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि धोनी 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में वापसी करेंगे.

आईपीएल सूत्रों के मुताबिक, धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंचेंगे. एक मार्च से शुरू हो रहे टीम के कैंप में हिस्सा लेंगे. कैंप में टीम के बाकी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सूत्र ने कहा, ''धोनी एक मार्च को कैंप में प्रैक्टिस करने पहुंचेंगे. दो हफ्ते प्रैक्टिस करने के बाद वो 4-5 दिन की छुट्टी लेंगे और आईपीएल के शुरू होने से पहले वो फिर ज्वाइन कर लेंगे.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सूत्रों के मुताबिक, धोनी टीम के सदस्य सुरेश रैना और अंबाती रायुडू के संग प्रैक्टिस करेंगे. दोनों ने तीन हफ्ते तक यहां प्रैक्टिस की थी. वो फिर 2 मार्च को कैंप ज्वाइन कर लेंगे. उस वक्त तक बाकी खिलाड़ी भी कैंप का हिस्सा बनेंगे. आधिकारिक शिविर 10 मार्च से शुरू हो रहा है. कई सालों से सीएसके प्रैक्टिस सेशन्स के दौरान फैन्स को स्टेडियम में आमंत्रित करता है. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि जब धोनी चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस करते दिखेंगे तो कई फैन्स उनको चीयर करेंगे.
धोनी फिलहाल एड शूट में बिजी हैं. धोनी को शुक्रवार को मुंबई के गोरेगांव में देखा गया. वो मुंबई में एक एड शूट के लिए पहुंचे थे. इस बीच उन्होंने अपनी दोस्त सपना भवनानी से हेयरकट भी लिया. बता दें, आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार (2010, 2011 और 2018) चैम्पियन बन चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं