विज्ञापन

धोनी को BCCI से कितनी पेंशन मिलती है, क्या IPL से रिटायर होने के बाद भी मिलेगा पैसा?

MS Dhoni BCCI Pension: महेंद्र सिंह धोनी पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिसके लिए बीसीसीआई की तरफ से उन्हें अच्छी पेंशन भी दी जाती है.

धोनी को BCCI से कितनी पेंशन मिलती है, क्या IPL से रिटायर होने के बाद भी मिलेगा पैसा?
धोनी ने आईपीएस से लिया रिटायरमेंट
Photo - X/MS Dhoni Fans Official

चेन्नई सुपर किंग्स की येलो आर्मी के लिए एक बड़ी खबर आई है, जिसमें बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी यानी थाला अब मैदान में पीली जर्सी पहनकर नहीं उतरेंगे. धोनी ने IPL से रिटायरमेंट ले लिया है. पिछले कुछ सीजन से उनके संन्यास लेने की अटकलें लगातार लगाई जा रही थीं, लेकिन इस बार आईपीएल शुरू होने से पहले ही ये बड़ी खबर आ गई है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या आईपीएल से रिटायर  होने के बाद भी कोई पेंशन मिलती है? 

आईपीएल से रिटायरमेंट के बाद पेंशन का नियम नहीं

क्रिकेट के बाकी फॉर्मेट की तरह आईपीएल में संन्यास लेने के बाद किसी तरह की पेंशन नहीं दी जाती है. आईपीएल एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट है, जिसमें टीम प्लेयर्स को हर सीजन के हिसाब से पैसा देती है या खरीदती है. ऐसे में धोनी को आईपीएल से रिटायर होने पर हर महीने कोई पैसा नहीं मिलेगा. हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें टीम में बतौर मेंटर शामिल करने का फैसला किया है, जिसके लिए उन्हें काफी अच्छी फीस दी जाएगी. 

धोनी को कितनी पेंशन देता है BCCI?

एमएस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई की तरफ से पेंशन दी जाती है. उन्हें हर महीने 70 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं. पहले ये पेंशन 50 हजार रुपये थी, जिसे रिवाइज कर 70 हजार किया गया. बोर्ड की तरफ से मोस्ट सीनियर प्लेयर्स को ये पेंशन दी जाती है. इसके बाद 60 हजार, 52 हजार और 45 हजार का ब्रैकेट है. जिन भी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के साथ खेलने के बाद रिटायरमेंट लिया है, उन्हें पेंशन की सुविधी दी जाती है. 

टीम इंडिया को जिताया वर्ल्ड कप

महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत स्वभाव और खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. उन्होंने 2011 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए वर्ल्ड कप जिताया था. इसके अलावा 2007 में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था. इस दौरान भी धोनी ही कप्तानी संभाल रहे थे. फिलहाल उनके करोड़ों फैंस के लिए आईपीएल से भी सन्यास लेने वाली खबर काफी बड़ी और निराश करने वाली है. 

यह भी पढ़ें | अग्निपथ योजना नहीं हुई खत्म, अग्निवीरों की पक्की नौकरी से जुड़े हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें | Success Story: MBA से UPSC तक का सफर: दिल्ली DCP आकांक्षा यादव ने बताया बिना कोचिंग कैसे बनीं IPS

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ms Dhoni Pension, MS Dhoni BCCI Pension, MS Dhoni Retirement, Dhoni IPL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com