अक्सर लोग जहरीले सांप को देखते ही उसे मारने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार एक घायल कोबरा के साथ जो हुआ उसने इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर दी. घर में घुसे इस कोबरा को नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, उसके जख्म पर हल्दी लगाई गई और फिर उसे सावधानी से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल छू रहा है और लोगों को यह संदेश दे रहा है कि हर जीव की जिंदगी की अपनी एक अहम कीमत होती है.
घर में घुस आया था घायल कोबरा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्क्यू टीम ने सावधानी से कोबरा को पकड़ लिया. जांच के दौरान पता चला कि सांप घायल था. इसके बाद उसके जख्म वाली जगह पर हल्दी लगाई गई. प्राथमिक देखभाल करने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से एक प्लास्टिक के बैग में रखा गया, ताकि उसे उचित स्थान पर छोड़ा जा सके. इस पूरे घटनाक्रम का एक शख्स वीडियो बना रहा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घायल कोबरा एक घर में घुस गया था सांप पकड़ने वाले को बुलाना पड़ा था तब जाके पकड़ में आया था pic.twitter.com/vEauYncqxi
— NARENDRA (@nkram99) July 2, 2026
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @nkram99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक 1.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. यह वीडियो किस जगह की है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.
वीडियो पर लोगों ने दिए रिएक्शन
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "घायल हो या स्वस्थ, कोबरा से दूरी बनाकर रखनी चाहिए और हमेशा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को ही बुलाना चाहिए." दूसरे ने लिखा, "He shouldn't take such a big risk." वहीं कई लोगों ने राहत जताई कि जहरीले सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया. हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया कि वीडियो में दिख रहा सांप किंग कोबरा हो सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: 'घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली...' बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- 'ये तो बचपन का सपना था'
यह भी पढ़ें: 5 साल तक जिस कंपनी के लिए दिन-रात काम किया, उसी ने एक मीटिंग में कर दिया बाहर, लड़की का रिएक्शन देख भावुक हुए लोग
यह भी पढ़ें: दो भारतीयों ने दुबई में जीता लकी ड्रॉ और बन गए करोड़पति, सोशल मीडिया पर हर किसी ने कहा किस्मत हो तो ऐसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं