Viral Video: सऊदी अरब और खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय लोग नौकरी करते हैं. उत्तर प्रदेश से भी बड़ी तादाद में लोग कमाने के लिए सऊदी जाते हैं. भारत से जो कभी सऊदी या अन्य खाड़ी देश नहीं गया. उन्हें तो सिर्फ वहां की बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें व चमचमाती सड़कें दिखाई देती हैं. पर वहां जो भारतीय लोग कमाने के लिए जाते हैं, उनकी लाइफ स्टाइल कैसे होती है? उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस बात को शायद ही भारत में बैठे लोग समझ पाएं. यह सिर्फ वहां कमाने गए लोग ही समझ सकते हैं. उत्तर प्रदेश से सऊदी कमाने के लिए गए एक लड़के ने वहां की रियालिटी दिखाई है कि उसे कैसे और किन परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है.
रियाद में गाड़ी चलाता है युवक
यूपी से सऊदी कमाने गए अली अहमद रियाद में रहते हैं. अली अहमद वहां पर गाड़ी चलाते हैं और वह डेली लाइफ ब्लॉगर भी हैं. जो अक्सर इंस्टाग्राम पर रियाद की अपनी डेली लाइफ शेयर करते हैं. एक दिन पहले ही अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है..
युवक के सिर के पास में टॉयलेट सीट
वीडियो में अली अहमद ने कहा कि मैं सोने के लिए लेटा हूं, लेकिन आपको कुछ दिखाना चाहता हूं. उन्होंने सिर के ऊपर टॉयलेट सीट दिखाते हुए कहा कि ये देखो मेरे पीछे क्या है तो मुझे नए वाले घर में शिफ्ट कर दिया है. यह रूम बहुत छोटा है. मेरे बगल में बस इतनी जगह है. अगर मैं अपने बिस्तर को साइड में लगाऊं तो दरवाजा नहीं खुलेगा, न बंद होगा. उसने वीडियो में बताया कि उस छोटी सी जगह में सोने के लिए कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
उसने आगे कहा कि इस साइड में बिस्तर लगाने के बावाजूद दरवाजा खोलने के लिए बंद करने के लिए बिस्तर उठा के खड़ा करना पड़ता है. जब मैं लेटता हूं तो मेरे सिर के पीछे टॉयलेट सीट आ जाती है. आप लोग बोलेंगे की मैं उधर भी तो सर करके लेट सकता हूं, लेकिन भाई मुस्लिम का सिरहाना किधर रहता वह आपको भी पता है. अगर उधर सिर करके लेटूंगा तो उल्टा हो जाएगा.
उसने बताया कि यही रियालिटी दिखाने के लिए मैंने एक बार वीडियो बनाया था तो एक बार ने कमेंट किया था कि तुम्हारे घर से अच्छा ही रहता है. आपकी बात सही है रूम यहां का बहुत अच्छा रहता है, हमारा घर इतना अच्छा नहीं रहता, लेकिन हम अपने घर में टॉयलेट के पास नहीं सोते हैं. उसके वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी हैं.
किसी ने कहा- कंप्लेन कर दो
किसी ने कहा कि श्रम मंत्रालय में शिकायत कर दो. वे आपके कफील पर भारी जुर्माना लगाएंगे तो किसी ने कमेंट करते हुए कहा कि अल्लाह आपकी परेशानियों को कम कर दे. एक इंस्टा यूजर ने अली अहमद के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाई जॉब छोड़ दो. जबकि नदीम नाम के एक यूजर ने कहा कि सऊदी अरब में ज्यादातर घरेलू कामगारों के साथ सालों से ऐसा ही व्यवहार किया जाता रहा है. किसी को उनकी परवाह नहीं है. किसी का मतलब कोई नहीं.
यह भी पढे़ं- 'क्रिप्टो कुबेर' बेन डेलो ने एक झटके में दान कर दिए 465 करोड़ रुपये, बदल डाला ब्रिटेन का पूरा राजनीतिक इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं