विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

VIDEO: गरीब महिला ने गाया 'कुछ न कहो', सुरीला गाना सुन लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया के जरिए नए टैलेंट को मौका मिल जाता है. रातोंरात व्यक्ति स्टार बन जाता है. ऐसा ही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है.

VIDEO: गरीब महिला ने गाया 'कुछ न कहो', सुरीला गाना सुन लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया के जरिए नए टैलेंट को मौका मिल जाता है. रातोंरात व्यक्ति स्टार बन जाता है. ऐसा ही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' का गाना 'कुछ न कहो...' गा रही हैं जिसके बाद वो लता मंगेशकर का लोकप्रिय सॉन्ग 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया. उन्होंने इतना सुरीला गाना गाया है कि लोग भी सुनकर हैरान है. 

VIDEO: गेट पर लिपटा हुआ था सांप, लोग पहुंचे पास तो देखें क्या हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग पास में ही खड़े हैं और उनसे गानों की फरमाइशें कर रहे हैं. उन्होंने कई गाने गाए. जिसको सुनकर पास में खड़े लोग भी तालियां बजाने लगे. इस वीडियो को फेसबुक पर कई पेज शेयर कर रहे हैं. फिल्म जगत नाम के पेज ने इस वीडियो को शनिवार को शेयर किया था.

ससुराल छोड़ मायके जा रही थी पत्नी, रोकने के लिए फूट-फूटकर रोया पति

अब तक इस वीडियो को 69 हजार शेयर्स और ढाई मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- ''इस गरीब गायक के सामने बॉलीवुड के बड़े सिंगर भी फेल, क्या बॉलीवुड में चांस नहीं मिलना चाहिए''

बच्चे को बचाने के लिए शख्स बना 'SpiderMan', कुछ इस तरह चढ़ गया बिल्डिंग पर

देखें वीडियो-


पहले भी ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया जा रहा था जिसमें एक केरल की टीचर ने भाई की शादी में भूल भुलैय्या का गाना गाया था. जिसको भी काफी शेयर्स मिले थे. इस वीडियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इस महिला को बॉलीवुड सिंगर बनते देखना चाहते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Women, Kuch Na Kaho, Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com