विज्ञापन

न्यूयॉर्क में 2BHK का 10 लाख महीना किराया दे रही भारतीय लड़की, लोगों का चकराया दिमाग, बोले- इसकी सैलरी कितनी होगी

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में दो कमरों के फ्लैट के लिए हर महीने 10 लाख रुपये का किराया. इंटरनेट पर इस भारतीय महिला के दावे ने बहस छेड़ दी है कि क्या वाकई वहां रहना इतना महंगा है.

न्यूयॉर्क में 2BHK का 10 लाख महीना किराया दे रही भारतीय लड़की, लोगों का चकराया दिमाग, बोले- इसकी सैलरी कितनी होगी
लड़की के अपार्टमेंट का किराया सुनकर लोग हैरान हैं.

न्यूयॉर्क जैसी जगह में घर किराए पर लेना कोई आसान काम नहीं है, और जब बात मैनहट्टन की हो, तो जेब पूरी तरह से खाली हो सकती है. हाल ही में एक भारतीय महिला ने खुलासा किया कि वहां दो कमरों के फ्लैट का किराया करीब 10 लाख रुपये महीना है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. यानी साल के एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा. शरण हेगड़े नाम के एक फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर ने न्यूयॉर्क में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर खुशी जैन से उनके फ्लैट में बातचीत की. जब शरण ने उनसे किराए के बारे में पूछा, तो खुशी का जवाब हैरान करने वाला था. 10,000 डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये महीना.

खुशी ने बताया कि मैनहट्टन में अच्छे अपार्टमेंट्स का किराया इससे भी ज्यादा हो सकता है. उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन सुख-सुविधाओं वाले किसी भी दो कमरों के फ्लैट का किराया उन्हें 10 लाख रुपये से कम नहीं मिला. थक-हारकर उन्होंने मैनहट्टन से बाहर रहने का फैसला किया.  

बाहर कितना है खर्च?

खुशी के मुताबिक, अगर आप मैनहट्टन से थोड़ा बाहर जैसे ब्रुकलिन, क्वींस या एस्टोरिया की तरफ जाएं, तो किराया आधा हो जाता है. वहां करीब 5,000 से 6,000 डॉलर (लगभग 4 से 5 लाख रुपये) में घर मिल सकता है. कुल मिलाकर, एक कपल के लिए न्यूयॉर्क में रहने का सालाना खर्च करीब 95 लाख से 1.14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. 

इंटरनेट पर लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.  कई लोगों का कहना है कि 10 लाख रुपये का किराया बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. न्यूयॉर्क में सालों से रह रहे कुछ लोगों ने लिखा कि वहां 4 से 5 लाख रुपये में भी अच्छे फ्लैट मिल जाते हैं.

एक यूजर ने लिखा कि खुशी की बात सही हो सकती है, लेकिन कोई अकेला इंसान इतना किराया नहीं देता. लोग पार्टनर या रूममेट्स के साथ मिलकर खर्चा बांटते हैं. वहीं, कुछ लोगों का तर्क है कि भारत के हिसाब से यह रकम बहुत बड़ी लगती है, लेकिन न्यूयॉर्क की कमाई भी उसी स्तर की होती है. इसलिए इसकी सीधी तुलना करना ठीक नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York Apartment Cost, New York Apartment Expensive, New York Rental Market, New York Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com