विज्ञापन

Watch: इंसान पर ही बिजली गिरी, लेकिन एक जख्म न आया; घर के CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, यूएस में हर साल करीब 3.7 करोड़ बार बिजली जमीन से टकराती है. हालांकि, किसी व्यक्ति पर बिजली गिरने की आशंका 10 लाख में से एक होती है और इसकी चपेट में आने वाले लगभग 90 फीसदी लोग जिंदा बच जाते हैं.

Watch: इंसान पर ही बिजली गिरी, लेकिन एक जख्म न आया; घर के CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
न्यूयॉर्क: शख्स पर गिरी आसमानी बिजली, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Facebook@Lindaikejiblog

Viral Video: न्यूयार्क के स्टेटन आइलैंड का एक CCTV वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पर आसमानी बिजली गिरती साफ नजर आ रही है. हैरानी की बात यह है कि थॉमस फहमी नाम के इस शख्स की जान बच जाती है और वह असहनीय दर्द के बावजूद खुद अपने पैरों पर खड़े होकर मदद मांगने पास के घर पहुंच जाते हैं.

'बिजली गिरने के बाद पैर में हुआ तेज दर्द' 

WNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पिछले गुरुवार को टोड्ट हिल रोड पर उस वक्त हुई जब खराब मौसम में थॉमस अपनी कार से नीचे उतरकर महज 15-25 फीट की दूरी पर ही गए थे. हादसे के बाद उनके पूरे शरीर में भयंकर जलन, झनझनाहट और दोनों पैरों में असहनीय दर्द महसूस हुआ. हालांकि, इतने तेज झटके के बावजूद उन्होंने अपना होश नहीं खोया और हिम्मत दिखाते हुए 'हेल्प मी-हेल्प मी' चिल्लाने लगे.

पड़ोसी बनीं मसीहा, अस्पताल से मिली छुट्टी

वीडियो में देखा जा सकता है कि थॉमस की आवाज सुनकर स्टेफनी होमन नाम की महिला तुरंत बाहर आईं और उन्हें संभाला. उन्होंने देखा कि बिजली गिरने के बावजूद भी थॉमस के शरीर पर जलने या गंभीर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं थे. लेकिन फिर भी वे उन्हें तुरंत नॉर्थवेल स्टेटन आइलैंड यूनिवर्सिटी अस्पताल ले गईं, जहां रातभर डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

सांसद के दफ्तर में काम करते हैं थॉमस फहमी

रिपोर्ट के मुताबिक, थॉमस अमेरिकी सांसद निकोल मैलियोटाकिस के दफ्तर में काम करते हैं. उनके सुरक्षित बचने पर सांसद ने राहत जताते हुए समय पर मदद करने वाली महिला और अस्पताल के मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया. वहीं, ईश्वर पर अटूट विश्वास रखने वाले थॉमस का कहना है कि इस घटना ने उनके जीने का नजरिया बदल दिया है. अब वह जिंदगी के हर पल को मुस्कुराकर जीने और तनाव न लेने की बात कहते हैं.

'शख्स को दूसरा जन्म मिला' वीडियो देख बोले लोग

रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं. कुछ लोग इसे थॉमस का दूसरा जन्म बता रहे हैं, जबकि कुछ उस महिला का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, जिन्होंने तुरंत आगे आकर मदद की.

ये भी पढ़ें:- हिमालय के गांव को छोड़कर गोवा शिफ्ट हुए Gen Z ने बताया महीने का खर्च, कहा- 'मैं 3BHK विला में रहता हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York, Staten Island, Lightning, Thunderstorms, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com