विज्ञापन

बिना विदेश गए कमरे में बैठ-बैठे मिली 1.8 रु करोड़ की नौकरी, भारतीय इंजीनियर का फॉर्मूला कर देगा हैरान

कार्तिक मोदी की यह कहानी बताती है कि सफलता के लिए शॉर्टकट नहीं, बल्कि सही रणनीति और लगातार मेहनत जरूरी होती है. अगर आप फोकस के साथ तैयारी करें, तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है.

बिना विदेश गए कमरे में बैठ-बैठे मिली 1.8 रु करोड़ की नौकरी, भारतीय इंजीनियर का फॉर्मूला कर देगा हैरान
कमरे में बैठकर मिली इंटरनेशनल जॉब, न नेटवर्क, न जुगाड़, फिर भी 1.8 करोड़ रुपये का ऑफर

भारतीय टेक प्रोफेशनल कार्तिक मोदी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने बताया, कि कैसे उन्होंने भारत में रहते हुए ही 1.8 करोड़ रुपये की इंटरनेशनल जॉब हासिल की. सबसे खास बात यह रही कि इसके लिए न तो उन्होंने विदेश जाकर नेटवर्क बनाया और न ही कोई शॉर्टकट अपनाया. उन्होंने साफ कहा, कोई हैक नहीं, कोई शॉर्टकट नहीं, सिर्फ सही तैयारी और मेहनत.

प्लानिंग और सही रणनीति बनी सफलता की कुंजी

कार्तिक ने अपनी तैयारी की शुरुआत एक टारगेट लिस्ट बनाकर की. उन्होंने 25-30 इंटरनेशनल कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया और उन जॉब्स को चुना, जिनमें वीजा स्पॉन्सरशिप मिल रही थी. उन्होंने LinkedIn, Indeed और Levels.fyi जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से सही अवसर ढूंढे. इसके बाद उन्होंने 35-40 जॉब डिस्क्रिप्शन का विश्लेषण किया और जो स्किल्स 60% से ज्यादा जॉब्स में कॉमन थीं, उन्हें अपनी तैयारी का हिस्सा बनाया.

10-12 हफ्तों की स्मार्ट तैयारी

कार्तिक ने रैंडम पढ़ाई के बजाय एक सख्त 10-12 हफ्तों का प्लान फॉलो किया. पहले 5 हफ्ते डेटा संरचनाएं और Algorithms (DSA) और इसके बाद सिस्टम डिजाइन, डोमेन ज्ञान और व्यवहार कौशल पर काम. उन्होंने DSA में 100 सवाल हल किए, लेकिन क्वालिटी पर फोकस रखा. साथ ही, हर सॉल्यूशन को समझाकर बोलने की प्रैक्टिस की. सिस्टम डिज़ाइन को उन्होंने गेम चेंजर बताया. इसमें उन्होंने प्रमाणीकरण, भुगतान, खोज और सूचनाएंजैसे 8-10 सिस्टम्स पर काम किया.

देखें Video:

इंटरव्यू और रिज्यूमे पर खास ध्यान

कार्तिक ने बताया, कि इंटरनेशनल जॉब के लिए रिज्यूमे का फॉर्मेट बहुत मायने रखता है. उन्होंने एक पेज का रिज्यूमे बनाया, जिसमें सिर्फ मापने योग्य प्रभाव को दिखाया. इसके अलावा, उन्होंने 6-8 mock interviews दिए, जिससे उन्हें अपनी कमजोरियों को समझने और सुधारने में मदद मिली. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने स्पष्ट संचार और व्यवस्थित सोच पर खास ध्यान दिया.

मेहनत का मिला बड़ा इनाम

कार्तिक की यह मेहनत आखिरकार रंग लाई और उन्हें 1.8 करोड़ रुपये का इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला. उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह रोल दूर था, लेकिन बाद में वह इस जॉब के लिए यूके शिफ्ट भी हो गए. कार्तिक का कहना है कि अगर आप सही प्लानिंग और लगातार मेहनत करें, तो विदेश जाए बिना भी ग्लोबल मौके हासिल कर सकते हैं. उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे स्थानांतरण या नेटवर्क के बजाय अपनी तैयारी पर ध्यान दें.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: लोन लेकर खरीदा था पहला फ्लाइट टिकट, अब Microsoft में है बड़ा नाम, भारतीय महिला की कहानी वायरल

12 लाख कमाने वाली महिला ने 75 लाख की नौकरी के लिए किया अप्लाई, रिजेक्ट होने पर किया सेलिब्रेट, जानिए क्यों?

70 की उम्र में 40 जैसी दिखने लगी महिला! कुछ ही हफ्तों में बदला चेहरा, ट्रांसफॉर्मेशन ने उड़ाए होश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com