विज्ञापन

किसी को एग्जाम तो किसी को शादी के नाम पर सताया, गर्भावस्था में भी न छोड़ा, ढोंगी बाबा की सताई महिलाओं की कहानी

नाशिक में भोंदू तांत्रिक अशोक खरात उर्फ कैप्टन पर जांच में छह मामलों में महिलाओं के संगठित शोषण का पैटर्न उजागर हुआ है. तंत्र‑मंत्र, डर और 'मंत्रित पानी' के जरिए दुष्कर्म, धमकियां और पुरुषों से ठगी के आरोप सामने आए.

किसी को एग्जाम तो किसी को शादी के नाम पर सताया, गर्भावस्था में भी न छोड़ा, ढोंगी बाबा की सताई महिलाओं की कहानी

नाशिक में कथित तांत्रिक अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन' के खिलाफ जांच में छह गंभीर मामलों ने शोषण का एक संगठित पैटर्न उजागर किया है. तंत्र-मंत्र, दैवी शक्तियों और भय दिखाकर वह महिलाओं को निशाना बनाता था, जबकि पुरुषों को आर्थिक रूप से ठगने का भी आरोप है.

परीक्षा से पहले ‘आशीर्वाद' के नाम पर छात्रा का दुष्कर्म

28 वर्षीय बीएससी छात्रा को हर परीक्षा से पहले कार्यालय बुलाया जाता था. आरोपी उसके पति से संबंधों का झूठा आरोप लगाने की धमकी देता था. 2023 से दिसंबर 2025 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है.

गर्भवती महिला के साथ ‘सुरक्षित प्रसव' के नाम पर अत्याचार

सात महीने की गर्भवती महिला को पुत्र जन्म और सुरक्षित प्रसव का दावा कर बुलाया गया. लाइट बंद कर 'मंत्रोच्चार' के बहाने उसका लैंगिक शोषण किया गया. घटना के बाद वह अवसाद में चली गई और पुलिस तक पहुंची.

यह भी पढ़ें- IPS तेजस्वी सातपुते: अशोक खरात पर करेंगी सबसे बड़ा खुलासा, कभी पायलट बनना चाहती थीं किसान की यह बेटी 

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर गर्भपात

एक अन्य महिला 2020 में विवाद के कारण उसके संपर्क में आई. खरात ने खुद को अवतारी पुरुष बताकर शोषण किया. 2021 में तलाक के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और गर्भ ठहरने पर गोलियां देकर गर्भपात कराया.

‘मंत्रित पानी' पिलाकर दुष्कर्म

एक पीड़िता को बेहतर भविष्य के नाम पर तांबे के बर्तन में 'मंत्रित पानी' पिलाया गया. इसके बाद अंधेरा कर 'विधि' के नाम पर दुष्कर्म हुआ. विरोध करने पर बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई.

मानसिक दबाव बनाकर शोषण

एक महिला और उसके परिवार से दैवी शक्तियों का दावा कर विश्वास जीता गया. उसे बार-बार मंत्रित पानी पिलाया गया और शोषण किया जाता रहा. शादी के बाद भी वह उसे बुलाता रहा और वैवाहिक जीवन टूटने के डर से महिला चुप रही.

यह भी पढ़ें- अशोक खरात की ‘ओक्स प्रॉपर्टी' से सौ से ज्‍यादा अश्लील VIDEO बरामद, IPS तेजस्वी सातपुते ने नासिक में डाला डेरा

फोन पर धमकियां और जबरदस्ती

एक अन्य पीड़िता कुंडली दिखाने गई थी, जहां से आरोपी ने उसका नंबर लेकर दबाव डालना शुरू किया. ऑफिस बुलाकर नकली विधि और 'मंत्रित पानी' के बाद उसे बेहोशी जैसी हालत में दुष्कर्म किया गया.

छात्रा समेत अन्य महिलाओं पर भी शोषण के आरोप

जांच में सामने आया कि वह छात्राओं को पढ़ाई बेहतर करने का लालच देता था. कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि शोषण के बाद वह उन्हें संपन्न पुरुषों से संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता था.

पुरुषों से ठगी का पैटर्न भी उजागर

कई अविवाहित पुरुष शादी न होने की समस्या लेकर उसके पास आते थे. खरात उनसे विशेष अनुष्ठान, पूजा और तंत्र-मंत्र के नाम पर मोटी रकम वसूलता था. हालांकि पुरुषों के साथ यौन शोषण के आरोप सामने नहीं आए हैं.

पुलिस जांच में इन सभी मामलों की पुष्टि होते हुए यह संकेत मिला है कि आरोपी महिलाओं और पुरुषों दोनों को अलग-अलग तरीकों से अपनी तांत्रिक छवि का डर दिखाकर शोषित और ठगता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Kharat, Ashok Kharat 200 Crore Property Found, Ashok Kharat Arrest, Ashok Kharat Crime, ASHOK KHARAT CRIME NEWS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com