विज्ञापन
2 minutes ago

Stock Market Today, Sensex, Nifty, BSE, NSE, Share Prices LIVE Updates: क्‍या आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों (Share Market Live) में रौनक लौटेगी? ग्‍लोबल मार्केट और गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) तो ऐसे ही संकेत दे रहा है. पिछले कई हफ्तों से युद्ध की आग में झुलस रहे वैश्विक बाजारों (Global Market) के लिए सोमवार की शाम एक बड़ी राहत लेकर आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्‍ट ने न केवल युद्ध की आशंकाओं को कम किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है. ट्रंप के इस 'संदेश' के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई. वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त रौनक रही. S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई. हालांकि, ईरान द्वारा सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद बढ़त थोड़ी सीमित हुई, लेकिन निवेशकों का सेंटिमेंट अब भी सकारात्मक बना हुआ है. अब ये उम्‍मीद की जा रही है कि क्या सोमवार की ऐतिहासिक गिरावट के बाद भारतीय बाजार के लिए भी 'मंगलवार' मंगलमय साबित होगा?

गिफ्ट निफ्टी से मिले धमाकेदार संकेत

सोमवार को भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन शाम होते-होते गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) ने पूरी तस्वीर बदल दी. गिफ्ट निफ्टी में करीब 900 अंकों (4%) की जोरदार तेजी देखी गई. मंगलवार सुबह भी इसमें करीब 2% की तेजी देखी जा रही है, इसे संकेत माना ज रहा है कि सोमवार को निवेशकों ने जो 13.65 लाख करोड़ रुपये गंवाए थे, उसकी बड़ी भरपाई मंगलवार को बाजार खुलते ही हो सकती है.

BSE Sensex NSE Nifty 50 LIVE Updates 24 March 2026 Tuesday: 

Gift Nifty Live: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, बढ़त के साथ खुल सकते हैं बाजार

Share Market Opening Prediction: गिफ्ट निफ्टी 22,870 से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के बंद भाव से 400 से ज्‍यादा प्‍वाइंट की बढ़त दिखाता है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुल सकते हैं. 

Share Market Live News: इन 4 मोर्चों पर मिल सकता है भारत को फायदा

  1. रुपये की मजबूती: तेल की कीमतें गिरने का सीधा मतलब है कि भारत को तेल आयात के लिए अब कम डॉलर खर्च करने होंगे. इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा और रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका भारतीय रुपया फिर से मजबूती की राह पर लौटेगा.
  2. ऑटो और सीमेंट सेक्टर को 'बूस्ट': तेल सस्ता होने से लॉजिस्टिक और माल ढुलाई की लागत कम होगी. इससे सीमेंट कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा. साथ ही, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर होने की उम्मीद से ऑटो सेक्टर में खरीदारी की नई लहर आ सकती है.
  3. पेंट्स और टायर इंडस्ट्री की चांदी: पेंट्स और टायर कंपनियों के लिए कच्चा तेल मुख्य इनपुट कॉस्ट होता है. तेल की कीमतों में 11% की गिरावट से इनकी लागत 20-25% तक कम हो सकती है, जिससे एशियन पेंट्स और एमआरएफ जैसे शेयरों में कल बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
  4. घरेलू खपत को बढ़ावा: कच्चे तेल का सस्ता होना पूरी सप्लाई चेन को राहत देता है. इससे आने वाले दिनों में महंगाई दर में कमी आ सकती है, जो घरेलू खपत (Consumption) को बढ़ावा देगी.

Global Market Live: कच्चे तेल में 11% की गिरावट

Share Market Live News: ट्रंप ने जैसे ही ईरान के साथ 'सकारात्मक बातचीत' और अगले 5 दिनों तक हमले टालने का ऐलान किया, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सुनामी आ गई. ब्रेंट क्रूड की कीमतें जो 114 डॉलर के पार पहुंच गई थीं, वे 11 से 13 प्रतिशत तक टूटकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गईं. हालांकि बाद में फिर कीमतें ऊपर गईं. भारत जैसे देश के लिए, जो अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, तेल की कीमतें कम होना,  अच्‍छा संकेत है.  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com