विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा शुभ फल, धनु राशि को नौकरी में होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रदेव आज वृषभ राशि में है. ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: वृषभ राशि वालों को आज मिलेगा शुभ फल, धनु राशि को नौकरी में होगा लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Todays Horoscope of all zodiac signs: दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026

Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्र अपनी चाल बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है. आज 24 मार्च 2026 को मंगलवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रदेव आज वृषभ राशि में है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

यह भी पढ़ें- 24 मार्च का पंचांग: नवरात्र का छठा दिन, यमुना छठ पर द्विपुष्कर योग व अभिजित मुहूर्त, जानिए राहुकाल का समय

मेष (Aries)

आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज अत्यधिक धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी हो सकता है. तबीयत खराब होने की आशंका होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें. संक्षेप में कहा जाए तो आज का दिन मध्यम रहेगा.

वृषभ (Taurus)

आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक होगा. आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखर उठेगी. मन दुविधा से मुक्त होने के कारण आप हिम्मत से काम कर सकेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. मौज-शौक की वस्तुएं और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन (Gemini)

आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज का दिन कष्टदायी होने से हर काम में सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर किसी से विवाद आगे आपको नुकसान पहुंचा सकता है. परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है. उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात ना बिगड़ें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है. आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें. भाषा एवं व्यवहार में कठोरता नहीं रखें. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. आगे समय अच्छा आ रहा है, उसकी प्रतीक्षा करें.

कर्क (Cancer)

आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है. व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के नए सोर्स बढ़ने से आप आनंद और संतोष का अनुभव करेंगे. मित्र, पत्नी या पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. यात्रा के योग हैं. अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिन है. उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे.

सिंह (Leo)

आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. काम में विलंब होगा. घर और ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ जाएगा. आज काम आपको बोझ लग सकता है. जीवन अधिक गंभीर होता हुआ प्रतीत होगा. व्यापार के लिए जुड़े नए सम्बंधों में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. पिता के साथ मतभेद हो सकता है.अच्छे अवसर के आयोजन के लिए भी समय अनुकूल नहीं है. आज मन को सकारात्मक विचारों से खुश रखने की कोशिश करें.

कन्या (Virgo)

आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज शारीरिक सुस्ती और मानसिक थकान महसूस होगी. संतान के साथ अनबन या संघर्ष हो सकता है. ऑफिस में उच्च अधिकारी के साथ भी विवाद हो सकता है. कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. धार्मिक प्रवृत्तियों के पीछे धन खर्च होगा. दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ भी पुराना कोई मतभेद फिर उभरकर सामने आ सकता है. प्रेम जीवन की सकारात्मकता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें.

तुला (Libra)

आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज आपको अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है. धार्मिक काम में पैसा खर्च होगा. आध्यात्मिक सफलता प्राप्ति के लिए समय उत्तम है. हालांकि आपको अभी नए काम शुरू नहीं करना चाहिए. आज आपको केवल अपने पेंडिंग काम पूरा करने में ध्यान लगाना चाहिए. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आपके विरोधी आपकी तकलीफ बढ़ा सकते हैं. प्रेम जीवन में नकारात्मकता छायी रह सकती है. कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने में आपको अतिरिक्त समय लग सकता है.

वृश्चिक (Scorpio)

आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज आपके दैनिक काम में परिवर्तन हो सकेगा. आज पूरी तरह से मनोरंजन और मौज-मस्ती के मूड में रहना चाहेंगे. मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिल सकेगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. आप नए पोशाक और वाहन भी खरीद सकेंगे. भागीदारी में लाभ प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन में आनंद के पल बिता सकेंगे. प्रियजनों से मिलना होगा और आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है.

धनु (Sagittarius)

आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज आपको आर्थिक लाभ की संभावना है. परिवार में सुख-शांति और आनंद व्याप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कार्य में सफलता और यश मिलने से खुशी होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा. शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. संयमित वाणी से अनर्थ होने से बचेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.

मकर (Capricorn)

आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा. बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे. लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा. परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और उदासी बनी रहेगी. इस कारण कार्यस्थल पर भी आपके काम करने की गति में कमी आएगी. उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है. संतान को लेकर चिंता होगी.

कुंभ (Aquarius)

आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा. इस कारण मानसिक रूप से किसी चिंता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए आप प्रयास करते नजर आएंगे. धन कमाने की नई योजना बन सकती है. महिलाएं आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन खरीदने में पैसा खर्च करेंगी. माता से लाभ होने की संभावना है. जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना आवश्यक है. विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी. स्वभाव में जिद्दीपन ना रखें. बाहर खाने-पीने में लापरवाही ना करें.

मीन (Pisces)

आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. अति आवश्यक काम को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है. कार्यस्थल पर पिछले कई दिनों से अधूरा पड़ा काम आज पूरा हो सकता है. आपकी रचनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण काम सफल होंगे. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन प्रसन्न रहेगा. स्वजनों से निकटता बढ़ेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी. परिजनों का साथ मिलने से मन में खुशी रहेगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com