विज्ञापन

करोड़ों की सैलरी और शादी से पहले शर्त...OpenAI महिला कर्मचारी ने कहा- इस शर्त के बिना नहीं करूंगी शादी

AI की चमक दमक में मोहब्बत भी अब हिसाब किताब के साथ आ रही है. करोड़ों कमाने वाली एक प्रोफेशनल ने शादी से पहले ऐसी शर्त रख दी, जिसने रिश्तों और रुपयों पर नई बहस छेड़ दी है.

करोड़ों की सैलरी और शादी से पहले शर्त...OpenAI महिला कर्मचारी ने कहा- इस शर्त के बिना नहीं करूंगी शादी

Tech Industry Marriage Trends: करोड़ों की सैलरी, AI की चमक और शादी से पहले एक सख्त शर्त...ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि नई जनरेशन की हकीकत है. जब मोहब्बत के साथ माली सुरक्षा भी शर्त बन जाए, तो समझ लीजिए रिश्तों की फिजा बदल चुकी है. OpenAI में काम करने वाली एक प्रोफेशनल ने निकाह से पहले जो बात रखी, उसने प्यार और पैसों पर नई बहस छेड़ दी है.

ये भी पढ़ें:-क्या होता है Corporate Job का दर्द? महिला ने इस तरह किया बयां...सोशल मीडिया पर लोग सुनाने लगे अपना दुखड़ा

AI सेक्टर की तेज तरक्की ने सिर्फ जॉब मार्केट नहीं बदला, बल्कि रिश्तों का मिजाज भी बदल दिया है. OpenAI में काम करने वाली 31 साल की गुजरि सिंह ने साफ कह दिया है कि वह बिना prenuptial agreement साइन किए शादी नहीं करेंगी. उनका मानना है कि मोहब्बत अपनी जगह, लेकिन माली अमन और एसेट्स की हिफाजत भी जरूरी है.

बदलती सोच और AI की कमाई (Changing Mindset in AI Boom)

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरि सिंह OpenAI की सेल्स टीम में हैं और उनकी सालाना सैलरी 2 से 3 लाख अमेरिकी डॉलर के बीच बताई जाती है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है. इसके अलावा उनके पास कंपनी की इक्विटी भी है, जो भविष्य में उनकी नेट वर्थ को और बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें:-3 लाख की सैलरी, 1 लाख की SIP और शादी का फंड, 2 लाख से ज्यादा तो खर्च कर देती है यह डेटा इंजीनियर

उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि prenuptial agreement उनके लिए non negotiable है. उनका कहना है कि यह फैसला अविश्वास से नहीं, बल्कि दूरअंदेशी से जुड़ा है. वे मानती हैं कि उनका करियर अभी बुलंदी की तरफ बढ़ रहा है और ऐसे में अपनी कमाई और निवेश की हिफाजत जरूरी है.

प्रेनप्चुअल एग्रीमेंट क्या होता है (What is Prenuptial Agreement)

Prenuptial agreement एक कानूनी समझौता होता है, जो शादी से पहले किया जाता है. इसमें तय होता है कि तलाक, अलगाव या किसी अनहोनी की सूरत में संपत्ति, कर्ज और निवेश का बंटवारा कैसे होगा. वर्कप्लेस फोरम Blind के सर्वे में भी सामने आया कि AI boom के बाद 25 प्रतिशत लोगों ने पार्टनर के साथ खर्च बांटने का तरीका बदला है, जबकि 9 प्रतिशत ने प्रेनप या financial security पर नए सिरे से सोचना शुरू किया.

ये भी पढ़ें:-गाजियाबाद की बेटी ने तालाब से लिखी कामयाबी की इबारत, मंजू का ये बिजनेस मॉडल मचा रहा धूम

AI प्रोफेशनल्स में नया ट्रेंड (financial independence for women)

AI सेक्टर की ऊंची सैलरी, equity और financial independence ने नई नस्ल के प्रोफेशनल्स को रिश्तों में भी साफगोई की तरफ धकेला है. खासकर महिलाओं के लिए यह आर्थिक आजादी और अपनी मेहनत की कमाई की हिफाजत का मसला बन चुका है. आखिर में सवाल यही है, क्या मोहब्बत अब सिर्फ जज्बात से चलेगी या फिर एक लिखित समझौते के साथ? AI दौर में रिश्तों की यह नई हकीकत कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com