विज्ञापन

एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई! भारतीय महिला ने बताया अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट कितना कमा लेते हैं?

हमारे देश में जिस हुनर को लोग अक्सर सिंपल मानकर टाल देते हैं, सात समंदर पार उसी की कद्र सोने जैसी हो रही है. एक भारतीय महिला ने अमेरिका में अपने पार्ट टाइम पैशन का ऐसा हिसाब-किताब शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई! भारतीय महिला ने बताया अमेरिका में मेहंदी आर्टिस्ट कितना कमा लेते हैं?
क्या वाकई विदेशों में मेहंदी लगाने पर मिलते हैं लाखों? भारतीय महिला के खुलासे ने चौंकाया
priyancka.jaiin

सात समंदर पार अपनी संस्कृति और कला को ले जाकर पहचान बनाना हमेशा से गर्व की बात रही है. अक्सर लोग सोचते हैं कि विदेश जाकर सिर्फ आईटी या बड़े बिजनेस में ही मोटी कमाई होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी ट्रेडिशनल आर्ट के दम पर वहां अपनी धाक जमा रहे हैं. दरअसल, अमेरिका में रह रही प्रियंका जैन नाम की भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि, वहां एक मेहंदी आर्टिस्ट के रूप में कितनी तगड़ी कमाई और इज्जत मिलती है. लाखों की इस कमाई और मिलने वाले सम्मान की ये कहानी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है. सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार लूप में देख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मेहंदी आर्टिस्ट बनने का सफर

अमेरिका में रहने वाली भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका जैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट (priyancka.jaiin) से शेयर किए वीडियो में अपनी कमाई का सच बयां किया है. प्रियंका बताती हैं कि, वो पेशे से इंजीनियर होने के बावजूद अमेरिका में मेहंदी लगाती हैं. वो वहां 100 डॉलर यानी करीब 9 से 10 हजार रुपये प्रति घंटे चार्ज करती हैं. अगर किसी दुल्हन को 10 घंटे मेहंदी लगानी हो, तो एक ही दिन में करीब 1 लाख रुपये की कमाई हो सकती है.

पैसों से बढ़कर है काम को मिलने वाला सम्मान

ग्लासडोर (Glassdoor) और सैलरी डॉट कॉम (Salary.com) जैसी वेबसाइट्स के आंकड़े भी बताते हैं कि, अमेरिका में एक हेन्ना (मेहंदी) आर्टिस्ट सालाना 57 लाख रुपये तक कमा सकता है. प्रियंका कहती हैं कि, 'कमाई से भी ज्यादा खास बात वहां मिलने वाली रिस्पेक्ट है. भारत में कई बार आर्टिस्ट को वो दर्जा नहीं मिलता, लेकिन अमेरिका में लोग कला की बेहद कद्र करते हैं.'

ये भी पढ़ें:-नौकरी या मजबूरी, 25 हजार की सैलरी में कैसे दें 25 हजार किराया, नोएडा के युवक का वीडियो हुआ वायरल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Henna, Mehndi Artist, Mehndi, Salary, Mehndi Reels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com