विज्ञापन

मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर

दूसरों की निजी जिंदगी और मोहल्ले की चटपटी बातों में दिलचस्पी रखना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन किसी की इस आदत ने उसे दो-दो मकानों का मालिक बना दिया, ऐसा शायद ही कभी सुना गया हो. एक अनोखे काम के जरिए रातोंरात अमीर बनने की ये कहानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है.

मोहल्ले की चुगली बनी बंपर कमाई का जरिया, महिला ने गॉसिप बेचकर खड़े कर लिए दो घर
कान लगाकर सुनती हैं दूसरों के राज, चुगली बेचकर दो-दो मकानों की मालकिन बनी ये महिला!

हर जगह कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने से ज्यादा दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, ये जानने का शौक होता है. ज्यादातर लोग इसे वक्त की बर्बादी मानकर टाल देते हैं, पर एक बुजुर्ग महिला ने लोगों की इसी क्यूरोसिटी को भांपकर ऐसा तरीका निकाला, जिसने सबको हैरान कर दिया. दरअसल, कोलंबिया की एक 67 साल की महिला ने मोहल्ले की गॉसिप को अपने अनोखे बिजनेस में बदलकर दो मकान खरीद लिए हैं. 

ये भी पढ़ें:-फ्लाइट में यात्री ने काटा ऐसा बवाल, क्रू को मजबूरी में उठाना पड़ा ऐसा सख्त कदम!

चुगली बेचने का अनोखा बिजनेस मॉडल

Gulf Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया के आर्मेनिया शहर की रहने वाली 67 साल की मिरियम ने गॉसिप यानी चुगली का एक पूरा कारोबार खड़ा कर लिया है. वो अपने घर के बाहर बैठकर मोहल्ले की हर छोटी-बड़ी हरकत पर बारीक नजर रखती हैं और रिश्तों की लड़ाई या सीक्रेट्स से जुड़ी जानकारियां लोगों को बेचती हैं. छोटी-मोटी खबरों के लिए वो कुछ हजार कोलंबियन पेसो लेती हैं, जबकि किसी का बड़ा राज छिपाने के लिए भारी रकम वसूलती हैं.

ये भी पढ़ें:-प्रेग्नेंट होने की अजीब लत! 18 बार मां बन चुकी इस महिला के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

सबूतों के साथ रखती हैं हर खबर का हिसाब

मिरियम खुद को पेशेवर 'चिस्मोसा' (गॉसिप करने वाली) कहती हैं और बाकायदा एक नोटबुक में सारी बातें नोट करके रखती हैं. उनके घर में एक बोर्ड भी है, जिस पर तस्वीरों के साथ पड़ोसियों के राज दर्ज हैं. इस अनोखे काम से हुई कमाई से उन्होंने दो मकान तक खरीद लिए हैं, जबकि कुछ पड़ोसी उनकी इस हरकत से नाराज रहते हैं, लेकिन फिर भी लोग नई खबरें जानने के लिए उन्हीं के पास आते हैं.

ये भी पढ़ें:-नौकरी या मजबूरी, 25 हजार की सैलरी में कैसे दें 25 हजार किराया, नोएडा के युवक का वीडियो हुआ वायरल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neighbourhood Gossip, Lady Daniella, Gossip As Business, Selling Gossip, Colombian Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com