India vs England 1st ODI: टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. रोहित शर्मा ने 137 रन जड़कर जीत को आसान कर दिया. रोहित शर्मा के अलावा कुलदीप यादव ने 25 रन देकर 6 विकेट लिए. यही नहीं, विराट कोहली ने भी 75 रन की शानदार पारी खेली. 6 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच खिताब दिया गया. मैच के बाद सबसे खास था पल था वो जब विराट कोहली को अनुष्का ने फ्लाइंग किस दिया. जीत के बाद कैमरा मैन ने कैमरा जैसे ही अनुष्का की तरफ घुमाया तो अनुष्का विराट को फ्लाइंग किस दे रही थीं.
IND VS ENG 1ST ODI : टीम इंडिया 8 विकेट से जीती, कुलदीप के 6 विकेट के बाद रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
बता दें, अनुष्का शर्मा आयशा धवन के साथ मैच का लुफ्त उठा रही थीं. कोहली ने जैसे ही अर्धशतक जमाया तो अनुष्का ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं. जिसके बाद जीत के बाद अनुष्का खड़ी रहीं और विराट कोहली को देखने लगीं. कोहली ने जैसे ही उनकी तरफ देखा तो अनुष्का फ्लाइंग किस देने लगीं. जिसके बाद अनुष्का नीचे आने का पूछने लगीं. जिसके बाद अनुष्का ने विराट को फिर फ्लाइंग किस दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.
जब MS धोनी को कुलदीप यादव पर आया था गुस्सा, कहा-क्या मैं पागल हूं
देखें VIDEO:
ट्रेंटब्रिज ग्राउंड पर भारत के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम कुलदीप यादव की फिरकी के आगे नाचती नजर आई. कुलदीप ने 25 रन देकर छह विकेट लेते हुए इंग्लैंड को 268 रन के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. जवाब में 269 रन का टारगेट टीम इंडिया ने 40.1 ओवर में केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने 114 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन की पारी खेली.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs England, Virat Kohli, Anushka Sharma