India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट (Ind Vs Eng 1st Test) मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड टीम सतर्क होकर खेली, लेकिन लंच से कुछ देर पहले उसने ओपनर रॉरी बर्न्स (Rory Burns) और डेनियल लॉरेंस (Dan Lawrence) के रूप में अपने विकेट गंवाए. बर्न्स (Rory Burns) ने 33 रन बनाए, तो लॉरेंस (Dan Lawrence) खाता भी नहीं खो सके. अश्विन (R. Ashwin) और बुमराह (Jasprit Bumrah) को एक-एक विकेट मिला. सबसे खास था डेन लॉरेंस (Dan Lawrence) का विकेट. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की रहस्यमयी गेंद पर लॉरेंस (Dan Lawrence) एलबीडब्लू आउट हुए. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इंग्लैंड एक विकेट खोकर 63 रन बना चुका था. डोम सिब्ले और डेन लॉरेंस क्रीज पर मौजूद थे. गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह कर रहे थे. बुमराह ने पिच पर गेंद नचाई और डेन लॉरेंस को चलता किया. पैड्स पर गेंद लगते ही बुमराह ने अपील की और अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया. लॉरेंस शून्य पर आउट हो गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां क्लिक कर देखें पूरा वीडियो...
देखें Video:
First one for Boom Boom Bumrah! #INDvENG @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/Y2m3fhWXl9
— Sangita Das (@cristorian_45) February 5, 2021
दोनों टीमों की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने पर टिकी होंगी. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, तो वहीं भारत ने अपनी इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को जगह दी है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ पेटीएम टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच से बाहर हो गए हैं. वीरवार को टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान उनके बायें घुटने में दर्द था''
चलिए दोनों देशों की इलेवन के बारे में जान लीजिए:
इंग्लैंड: 1. जो. रूट 2. रॉरी बर्न्स 3 डोमिनिक सिबली 4. डेनियल लॉरेंस 5. बेन स्टोक्स 6. ओली पोप 7. जोस बटलर (विकेटकीपर) 8. डोमिनिक बेस 9 जोफ्रा ऑर्चर 10 जैक लीच 11. जेम्स एंडरसन
भारत: 1. विराट कोहली (कप्तान) 2, रोहित शर्मा 3. शुबमन गिल 4. चेतेश्वर पुजारा 5. अजिंक्य रहाणे 6. ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 7. वॉशिंगटन सुंदर 8. रविचंद्रन अश्विन 9. इशांत शर्मा 10. जसप्रीत बुमराह 11. शाहबाज नदीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं