आप 20,000 रुपये जीतने के लिए क्या कर सकते हैं? क्या आप 30 अंडों से बना 10 किलो का काठी रोल (Kathi roll) खा सकते हैं? जी हां, इसे मज़ाक मत समझिए. दरअसल, दिल्ली (Delhi) के मॉडल टाउन में सड़क के किनारे लगे एक फूड स्टॉल ने एक ऐसा चैलेंज दिया है, जिसमें प्रतिभागी को नकद पुरस्कार जीतने के लिए 10 किलो के इस बड़े काठी रोल 20 मिनट में खत्म करना होगा. फूड व्लॉगिंग पेज द फूड कल्ट द्वारा इंस्टाग्राम पर इस काठी रोल का एक वीडियो शेयर किया गया है. वैसे अगर हमारा कहा मानिए, तो इस खाने से पहले आप अपने लिए कुछ डाइजेस्टिव गोलियां भी जरूर अपने पास रखे लें, क्योंकि ये रोल इतना बड़ा है कि इसे देखने भर से ही आपका भर जाएगा.
देखें Video:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो की शुरुआत बड़े रोल की एक झलक से होती है. जैसे ही वीडियो शुरु होता है, स्टॉल का मालिक आटा गूंथता है और उसे बेल कर बड़ा काठी रोल बनाता है. फिर, वह सॉस और दूसरी स्टफिंग के साथ अंडे और नूडल्स मिक्स करता है.
सोसल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. इतने बड़े रोल को देखकर हर कोई हैरान रह है. हालांकि, कई लोगों ने चैलेंज को आजमाने की इच्छा भी जाहिर की. कुछ ने यह भी बताया, कि यह रोल खाने के बाद अगली सुबह आपके लिए परेशानी भी खड़ी हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं