पनीर एक ऐसी चीज है जिसे आप किसी भी समय खा सकते हैं. फिर वो चाहे नाश्ते में हो या फिर डिनर और लंच में शामिल हो. बता दें कि पनीर से एक और ऐसी ही एक फेमस और पसंदीदा रेसिपी बनती है जो है क्लासिक पनीर काठी रोल. चाहे आप कैफे में हों या स्ट्रीट फूड के स्टॉल पर, आपको यह रोल मेनू पर आसानी से मिल जाएगा. हालाँकि काठी रोल की उत्पत्ति कोलकाता से हुई है, लेकिन अब लोगों को देश भर में कई तरीकों से इसके साथ प्रयोग करते देखा जा सकता है. इस आर्टिकल में, हम आपको अचारी पनीर काठी रोल की रेसिपी बताएंगे जिसको आपको एक बार घर पर जरूर ट्राई करना चाहिए. इस स्वादिष्ट काठी रोल के स्वाद का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए. बिना किसी देरी के आइए जानें कि इसे कैसे बनाया जाता है.
अचारी पनीर काठी रोल क्या है? (What Is Achaari Paneer Kathi Roll?)
अचारी पनीर काठी रोल नॉर्मल पनीर काठी रोल से काफी अलग है. अचारी मसाले के कारण यह बहुत ज्यादा टेस्टी हो जाता है. इस रेसिपी में पनीर क्यूब्स को एक बार के बजाय दो बार मैरीनेट किया जाता है. यह अंदर से बिल्कुल मुलायम है और बाहर से क्रिस्पी है. अचारी पनीर काठी रोल निश्चित रूप से सभी पनीर लवर्स के बीच हिट होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अचारी पनीर काठी रोल रेसिपी | अचारी पनीर काठी रोल कैसे बनाएं (Achaari Paneer Kathi Roll Recipe | How To Make Achaari Paneer Kathi Roll)
इस काठी रोल को बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को अदरक, लहसुन, नींबू के रस और नमक के साथ मैरीनेट करें. इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें. - अब सभी सीड्स को एक पैन में सूखा भून लें और मिक्सर ग्राइंडर में डाल दें. बारीक पाउडर बनाने के लिए ब्लेंड करें. इसमें सरसों का तेल, काला नमक, अचारी मसाला और बाकी सभी सूखे मसाले मिला दीजिये. पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं. मैरीनेट किए हुए पनीर के टुकड़े लें और उन्हें तैयार मसाले के पेस्ट और दही के साथ कोट करें. अगले आधे घंटे के लिए अलग रख दें. एक बार हो जाने पर, उन्हें लगभग 7-8 मिनट के लिए ओवन में भूनें. इसके बाद तवे पर परांठा गर्म करें. इसके चारों ओर थोड़ी सी पुदीना चटनी लगाएं और मैरीनेट किए हुए टुकड़ों को बीच में रखें. इसके ऊपर कटा हुआ प्याज और नींबू का रस डालें. पराठे को एक तरफ से दूसरी तरफ मोड़कर काठी रोल का शेप दें. इसे टूथपिक से टक करें और चटनी के साथ खाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं