Viral Video: बच्चों के स्कूल केंटिन से समोसा और वड़ा पाव गायब हो गया है. इसी पर एक छोटे से बच्चे ने महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से एक ऐसा मासूम सवाल पूछ लिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. हुआ यूं कि एक स्कूली छात्र को कमिश्नर मुंढे से सीधे बात करने का मौका मिला. बच्चे ने अपनी और अपने दोस्तों की दिली ख्वाहिश उनके सामने रख दी. उसने सीधे पूछा, "सर, स्कूलों में वड़ा पाव पर बैन लगा दिया गया है, लेकिन मैं और मेरे दोस्त इसे वापस चाहते हैं. आपका इस पर क्या कहना है?"
IAS तुकाराम का दिल जीत लेने वाला जवाब
इस मासूम सवाल पर कमिश्नर मुंढे मुस्कुराए और उन्होंने बच्चे को डांटने के बजाय बड़े प्यार से समझाया कि जंक फूड हमारी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने कहा, "वड़ा पाव न खाने से हमारी जिंदगी नहीं रुक जाएगी. बल्कि, अगर तुम अच्छा और पौष्टिक खाना खाओगे, तो तुम्हारी ग्रोथ कहीं बेहतर होगी."
स्वाद से ज्यादा सेहत को चुनना
उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि तेल में छने हुए स्नैक्स से दूरी बना कर रखें, क्योंकि इनमें नाममात्र की भी न्यूट्रिशन वैल्यू नहीं होती. उन्होंने बच्चों को प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी. इतना ही नहीं, जब बच्चे ने चाइनीज स्ट्रीट फूड के बारे में पूछा, तो मुंढे ने उसे आगाह किया कि इसमें खतरनाक आर्टिफिशियल रंग और केमिकल मिलाए जाते हैं. उन्होंने बच्चे को समझाया कि स्वाद से ज्यादा सेहत को चुनना हमेशा समझदारी होती है.
यह भी पढ़ें | जिस मरीज के बिस्तर पर बैठता था ये बिल्ला, चंद घंटों में हो जाती थी उसकी मौत, वैज्ञानिकों ने बताई इसकी वजह
अफसर के आदेश के बाद बंद हुए समोसा-वड़ापाव
दरअसल, यह वीडियो तब सामने आया है जब तुकाराम मुंढे ने महाराष्ट्र के सभी स्कूलों की केंटिन और उनके 50 मीटर के दायरे में वड़ा पाव, समोसा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक्स बेचने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इसका मकसद बच्चों को मोटापे और बीमारियों से बचाना है. अब स्कूलों में वड़ा पाव की जगह इडली, डोसा, पोहा, उपमा, ताजे फल और छाछ जैसे हेल्दी ऑप्शन आ चुके हैं. साथ ही, पेरेंट्स से भी बच्चों को घर का बना खाना टिफिन में देने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें | ट्रेन के जनरल डिब्बे में 74 घंटे के लिए फंसी ये लड़की, हालात देखकर बोली- हर किसी के बस की बात नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं