विज्ञापन

'IAS अफसर मत बनना...', तुकाराम मुंढे ने अपने बच्चों को क्यों दी ये सलाह?

IAS Tukaram Mundhe Advice: IAS तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र एफडीए के कमिश्नर हैं और उन्होंने पिछले कुछ महीनों में ताबड़तोड़ छापेमारी से मिलावटखोरों की कमर तोड़कर रख दी है. हालांकि वो अपने बच्चों को IAS बनते नहीं देखना चाहते हैं.

'IAS अफसर मत बनना...', तुकाराम मुंढे ने अपने बच्चों को क्यों दी ये सलाह?
तुकाराम मुंढे ने अपने बच्चों को दी आईएएस नहीं बनने की सलाह

मिलावटखोरों की नाक में दम करने वाले IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने FDA कमिश्नर रहते हुए कई ऐसे काम किए, जिनके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है और तमाम विदेशी मीडिया में भी उनके आर्टिकल पब्लिश हो रहे हैं. उन्हें उनके सख्त रवैये के लिए जाना जाता है, जिसकी उन्होंने कई बार खुद कीमत भी चुकाई है और उनका 21 साल के करियर में करीब 25 बार ट्रांसफर हुआ है. हालांकि यूपीएससी एस्पिरेंट्स ऐसे अधिकारियों को अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं, इसी बीच जब तुकाराम मुंढे से पूछा गया कि क्या वो अपने बच्चों को भी सिविल सर्विस ज्वाइन करने की सलाह देंगे? इस पर उन्होंने जो जवाब दिया, उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. 

बच्चों को दी IAS नहीं बनने की सलाह

तुकाराम मुंढे ने साफ कहा कि वो अपने बच्चों को यही सलाह देंगे कि वो आईएएस न बनें. उन्होंने कहा, अगर मेरे बच्चे भविष्य में मुझसे पूछेंगे कि क्या हमें IAS बनना चाहिए? तो मैं उन्हें सलाह दूंगा कि आईएएस मत बनो, इसकी जगह नेता या फिर एंटरप्रेन्योर बन जाना. उन्होंने इसकी वजह भी बताई. तुकाराम मुंढे ने कहा कि समाज की सेवा करना जरूरी है, लेकिन ऐसा करियर चुनना चाहिए, जिसमें काम करने की ज्यादा आजादी हो. साथ ही सरकारी व्यवस्था की ज्यादा बंदिशें न हों. उन्होंने कहा कि राजनीति में जाकर या फिर अपना बिजनेस शुरू करके भी समाज के लिए काफी कुछ किया जा सकता है. 

कौन हैं तुकाराम मुंढे?

तुकाराम मुंढे भारतीय 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी हैं. महाराष्ट्र के सबसे चर्चित अधिकारियो में उनका नाम काफी ऊपर आता है. मूल रूप से मुंढे बीड के ताडसोन्ना गांव से आते हैं. एक किसान परिवार से आकर उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी क्रैक किया और आईएएस बने. इसके बाद जहां भी उनकी पोस्टिंग हुई, वहीं उन्होंने अपने काम से हड़कंप मचा दिया. उनके सख्त रवैये से कई बार साथ काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी उनकी शिकायत की. 

लगातार हुए तबादले 

आईएएस तुकाराम मुंढे को भले ही लोग आज एक हीरो की तरह देखते हैं, लेकिन उन्हें अपने करियर में अपने काम करने के तरीके की कीमत भी चुकानी पड़ी. उनके लगातार होते तबादलों का असर उनके परिवार पर भी पड़ा और बच्चों का स्कूल कुछ ही साल में कई बार बदलना किसी चुनौती से कम नहीं रहा. उन्होंने अपनी इच्छा से ये सर्विस चुनी थी और इसमें मौजूद तमाम चुनौतियों को स्वीकार भी किया. हालांकि वो अपने बच्चों को इस राह पर चलने की सलाह नहीं देते हैं. 

यह भी पढ़ें | यूपी में सरकारी नौकरी के 10 नए नियम, लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर

यह भी पढ़ें | न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर तुकाराम मुढे, अखबार ने बताया रॉक स्टार तो IAS ने भी दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Tukaram Mundhe, Ias Tukaram Mundhe News, Tukaram Mundhe Advice, Tukaram Mundhe Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com