Viral News: एक महिंद्रा XEV इलेक्ट्रिक गाड़ी के नंबर प्लेट को लेकर हैदराबाद पुलिस को लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर घेरा. एक यूजर ने एक्स पर महिंद्रा गाड़ी के नंबर प्लेट का फोटो खींचकर कहा कि मुझे भी ऐसा नंबर प्लेट चाहिए, कहां पर मिलेगा. इसके बाद हैदराबाद पुलिस की तरफ से जो जवाब आया, उसको लेकर अन्य यूजर हैदराबाद पुलिस को घेरने लग गए. हालांकि, बाद में एक्स से उस जवाब को हटा लिया गया और पुलिस ने एक और रिप्लाई दिया.
24 अक्टूबर पत्रकार ने किया पोस्ट
दरअसल, एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार से जुड़े हैदराबाद के पत्रकार सेरीश नानीसेट्टी ने एक्स पर महिंद्रा XEV इलेक्ट्रिक गाड़ी का नंबर प्लेट पोस्ट किया था. स्टाइलिश फॉन्ट में प्लेट पर नंबर लिखा गया था. सेरीश ने लिखा कि 24 अक्टूबर 2026 को शाम 4:14 बजे पंजागुट्टा सिग्नल के पास इस तरह के नंबर वाली गाड़ी मैंने देखी.
मुझे भी इसी तरह की नंबर प्लेट चाहिए. मुझे 5112 नंबर चाहिए, यह मुझे कहाँ मिल सकता है? फोटो में गाड़ी का नंबर TG 36 BA 5121 हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद हैदराबाद पुलिस की तरफ से एक्स पोस्ट पर रिप्लाई आया. जिसको लेकर भी लोगों ने सवाल खड़े किए.
हैदराबाद पुलिस ने पहले जवाब में क्या लिखा?
हैदराबाद पुलिस ने रिप्लाई में लिखा, "सर, उल्लंघन साफ तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि फोटो पीछे की तरफ से ली गई है. कृपया गाड़ी की आगे से साफ फोटो शेयर करें, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके."
एक्स पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, हैदराबाद पुलिस ने पहला रिप्लाई 24 अक्टूबर 2026 को रात 09 बजकर 04 मिनट पर किया. पुलिस के इस तरह के जवाब के बाद कई एक्स यूजर ने लिखा कि हैदराबाद पुलिस को गलती सुधारने में 24 घंटे लग गए.

हैदराबाद पुलिस का पहले का जवाब
Photo Credit: X/@serish
24 घंटे बाद पुलिस ने किया सुधार
बाद में हैदराबाद पुलिस ने सुधार करते 25 अक्टूबर 2026 को रात में 09 बजकर 46 मिनट पत्रकार का जवाब दिया. अपने दूसरे जवाब में पुलिस ने सर, इस ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद... नंबर प्लेट पर लिखे गए गैर-मानक (non-standard) अक्षर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं, और नियम आगे और पीछे, दोनों नंबर प्लेटों पर समान रूप से लागू होते हैं. वाहन का विवरण सत्यापित कर लिया गया है और MV एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की जा रही है. केवल मानक HSRP प्लेटों की ही अनुमति है.
Thank you for flagging this, Sir. The non-standard lettering on the number plate is clearly visible, and the rules apply equally to front and rear plates. The vehicle details have been verified and action is being initiated under the MV Act. Only standard HSRP plates are permitted.
— Hyderabad Traffic Police (@HYDTP) October 25, 2026
यह भी पढ़ें | नीदरलैंड के यूट्यूबर को ट्रेन में देसी मॉम ने खिलाया घर का खाना, बोला- हमसे कितना बड़ा झूठ बोला गया
यूजर ने लिखा- ऐसे तो भारत 20047 तक ही विकसित हो पाएगा
पुलिस के दूसरे जवाब पर लोगों ने तंज कसा. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि इसे सही करने में 24 घंटे लगे. इस रफ्तार से तो भारत 20047 तक ही विकसित हो पाएगा. विशाल नाम के एक्स यूजर ने कमेंट के साथ हैदराबाद पुलिस का पहले वाला रिप्लाई पोस्ट किया. साथ ही लिखा, "Before vs After: क्या नागरिकों के सवालों के जवाब में कानून में बदलाव होता है? क्या पुलिस व्यवस्था इसी तरह काम करती है? शशांक नाम के यूजर ने हैदराबाद पुलिस को टैग करते हुए कमेंट किया, "जिसने सबसे पहले जवाब दिया उसे निकाल दो. अक्षमता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
(अस्वीकरण: यह कहानी X पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
यह भी पढ़ें | राहुल गांधी का 1 नवंबर को दिल्ली चलो का आह्वान, व्यापारियों से बोले-आपसे प्यार है, ज्ञानेश कुमार को हटवाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं