विज्ञापन

नौकरी के लिए शहर बदला, अगले ही दिन निकाल दिया! शख्स के साथ हुआ बड़ा धोखा, कहानी वायरल

एक फार्मेसी असिस्टेंट को नौकरी के लिए शहर बदलने के बाद सिर्फ 1 दिन में निकाल दिया गया. सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है.

नौकरी के लिए शहर बदला, अगले ही दिन निकाल दिया! शख्स के साथ हुआ बड़ा धोखा, कहानी वायरल
नौकरी के लिए शहर बदला, 1 दिन में निकाल दिया! युवक की कहानी सुनकर लोग रह गए दंग

सोशल मीडिया पर एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है. एक फार्मेसी असिस्टेंट ने बताया कि उसे नौकरी पर रखा गया, शहर बदलने को कहा गया, लेकिन जॉइन करने के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया.

नौकरी के लिए छोड़ी पुरानी जॉब

पीड़ित कर्मचारी ने अपनी आपबीती Reddit पर शेयर की है. उसने बताया, कि उसे लंबे समय से नौकरी की तलाश थी. कई जगह आवेदन करने के बाद उसे आखिरकार एक फार्मेसी असिस्टेंट की नौकरी मिली. नौकरी मिलने पर उसने अपनी पुरानी जॉब छोड़ दी और नए शहर में शिफ्ट होने का बड़ा फैसला लिया.

नई जगह पहुंचते ही मिला झटका

कर्मचारी ने बताया, कि उसने कनाडा के पोर्ट अल्बर्नी में स्थित एक स्टोर में जॉइन किया. पहले दिन वह पूरी तैयारी और उत्साह के साथ काम पर पहुंचा, लेकिन उसी दिन के बाद उसे बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया. उसने लिखा- न कोई चेतावनी, न कोई वजह, बस एक दिन बाद ही निकाल दिया गया. 

Got hired, told to relocate… then fired after 1 day. Not sure what to do.
by u/Different-East-6212 in recruitinghell

आर्थिक और मानसिक झटका

इस घटना के बाद कर्मचारी पूरी तरह से टूट गया. नई जगह पर अब कोई नौकरी नहीं मिल रही. पुरानी नौकरी भी छोड़ चुका है. आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का दबाव मिल रहा है. उसने कहा कि उसने पूरी ईमानदारी से भरोसा किया था, लेकिन उसके साथ ऐसा हो गया.

क्या यह कानूनी है?

अब कर्मचारी यह जानना चाहता है कि क्या इस तरह से अचानक निकालना कानूनी है या नहीं. उसने लोगों से सलाह मांगी कि क्या वह इस मामले में शिकायत कर सकता है या कानूनी कार्रवाई कर सकता है.  इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी. कुछ ने कहा, कि वकील से सलाह लें. कुछ ने वचनबद्धता संबंधी विबंधन (Promissory Estoppel) जैसे कानूनी विकल्प की बात कही. कुछ लोगों ने हिम्मत न हारने और नई नौकरी तलाशने की सलाह दी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 80,000 महीने कमाने के बाद भी क्यों नहीं बच रहा पैसा? युवक ने पूछा बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 बार आती है ट्रेन! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

11 साल का बच्चा उड़ा रहा प्लेन! छोटे पायलट ने की ऐसी लैंडिंग, देखकर किसी भी नहीं हो रहा यकीन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com