विज्ञापन

80,000 महीने कमाने के बाद भी क्यों नहीं बच रहा पैसा? युवक ने पूछा बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

80,000 रुपये महीने कमाने के बाद भी एक युवक ने बताया कि उसके पास बचत नहीं हो पाती. बढ़ती महंगाई और खर्चों के बीच सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है.

80,000 महीने कमाने के बाद भी क्यों नहीं बच रहा पैसा? युवक ने पूछा बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
80,000 रुपये सैलरी फिर भी खाली जेब! क्या आज के भारत में यह नॉर्मल है?

आज के समय में अच्छी सैलरी होने के बावजूद भी कई लोग आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं. हाल ही में एक युवक ने अपनी कहानी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि 80,000 रुपये महीने कमाने के बाद भी उसके पास बचत के लिए कुछ नहीं बचता.

खर्चों में ही खत्म हो जाती है सैलरी

युवक ने बताया, कि उसकी पूरी सैलरी हर महीने जरूरी खर्चों में ही खत्म हो जाती है. किराया, राशन और खाने-पीने का खर्च, बिजली-पानी के बिल, EMI और अन्य खर्च. इन सभी को चुकाने के बाद उसके पास बचत के लिए बहुत कम या बिल्कुल पैसा नहीं बचता.

सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द

युवक ने अपनी परेशानी Reddit पर शेयर की है. उसने लिखा, मैं महीने में करीब 80,000 रुपये कमाता हूं, लेकिन फिर भी खुद को हमेशा पैसों की कमी में महसूस करता हूं. क्या आजकल भारत में यह सामान्य हो गया है? उसने यह भी कहा कि उसे ऐसा लगता है कि वह सिर्फ जिंदगी चला रहा है, आगे बढ़ नहीं पा रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों के मन में उठे सवाल

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और लाइफस्टाइल खर्चों के कारण अब अच्छी सैलरी भी कम लगने लगी है. वहीं, कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग और खर्चों पर कंट्रोल से स्थिति सुधारी जा सकती है.

क्यों बढ़ रहा है आर्थिक दबाव?

आज के समय में कई कारण हैं, जिनकी वजह से लोग आर्थिक रूप से दबाव महसूस कर रहे हैं. जैसे, तेजी से बढ़ती महंगाई, बड़े शहरों में ऊंचा किराया, लाइफस्टाइल खर्चों में इजाफा, लोन और EMI का बोझ. इन सभी वजहों से अच्छी सैलरी भी कम लगने लगती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां साल में सिर्फ 2 बार आती है ट्रेन! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

थार रेगिस्तान में दिखा दुर्लभ कैराकल, कैमरे में कैद हुआ विलुप्त होते शिकारी का चौंकाने वाला नज़ारा

11 साल का बच्चा उड़ा रहा प्लेन! छोटे पायलट ने की ऐसी लैंडिंग, देखकर किसी भी नहीं हो रहा यकीन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com