विज्ञापन

UK या पंजाब? ब्रिटेन की गलियों में दौड़ते दिखे ऑटो-रिक्शा, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, 'भाई...ये ब्रिटेन है या अपना लुधियाना?' चलिए आपको सैर कराते हैं विलायत वाले इस मिनी पंजाब की.

UK या पंजाब? ब्रिटेन की गलियों में दौड़ते दिखे ऑटो-रिक्शा, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर
सात समंदर पार गोरे भी हुए हैरान! ब्रिटेन की सड़कों पर दिखा 'पंजाब 2.0', वीडियो देख लोग बोले- ये UK है या लुधियाना?

Mini Punjab in UK: कहते हैं कि पंजाबी जहां भी जाते हैं, वहां की रौनक बदल देते हैं. आजकल इंटरनेट पर एक वीडियो ने तहलका मचा रखा है, जिसमें यूके (UK) की एक सड़क बिल्कुल पंजाब का कोई व्यस्त बाजार लग रही है. दुकानों के बाहर लगे पंजाबी साइनबोर्ड, देसी मिठाइयों की महक और लाउडस्पीकर पर बजते पंजाबी गाने देखकर ऐसा लगता है, जैसे आप सीधे अमृतसर या जालंधर के किसी मोहल्ले में खड़े हों. हैरत की बात तो ये है कि ये मशहूर साउथॉल इलाका भी नहीं है, फिर भी यहां का नजारा पूरी तरह 'पंजाब 2.0' वाला है.

ये भी पढ़ें:-गजब! BMW से ऐसी भिड़ंत कि दूर हवा में खंभे पर जा लटकी मोटरसाइकिल, हादसे का VIDEO देख लोग हैरान

दुकानें देसी और तेवर पंजाबी (Punjabi street market Britain)

वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब कैमरे को घुमाया, तो लोग दंग रह गए...वहां न सिर्फ पंजाबी कपड़ों और किराने की दुकानें थीं, बल्कि गलियों में ऑटो-रिक्शा भी खड़े नजर आए. सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरों और पंजाब की यादों से सजा यह बाजार बता रहा है कि, हमारे लोग भले ही वतन छोड़ दें, पर अपनी मिट्टी की खुशबू कभी नहीं छोड़ते.

सोशल मीडिया पर लोग इसे 'रिवर्स कॉलोनाइजेशन' का नाम दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो मजे लेते हुए यहां तक कह दिया कि, अब अंग्रेजों को पता चलेगा कि जब कोई बाहर से आकर अपना घर बसाता है, तो कैसा महसूस होता है.

ये भी पढ़ें:-देखो ना गाइज, देखो ना...Instagram पर वायरल इस वायरल ऑडियो का असली वीडियो देखा क्या?

ब्रिटेन बना नया पंजाब (Britain turns into new Punjab)

कमेंट्स की तो झड़ी लग गई है. एक यूजर ने लिखा, 'हम पंजाबी माइग्रेट नहीं करते, हम सीधा शहर ही कॉपी-पेस्ट कर देते हैं.' वहीं किसी ने भावुक होकर कहा कि, 1960 के दशक से बसे हमारे बुजुर्गों ने वहां अपनी एक अलग दुनिया बसा ली है. यह वीडियो सिर्फ एक बाजार की झलक नहीं है, बल्कि दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के बढ़ते दबदबे की एक शानदार मिसाल है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mini Punjab In UK, Punjabi Street Market Britain, Viral Video Punjab 2.0, Indian Community In London, UK Punjab 2.0 Viral Video, Punjabi Street UK, Britain Punjabi Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com