- गौतम अदाणी ने कोलकाता के न्यू टाउन में अदाणी आरोग्य मंदिर अस्पताल की आधारशिला रखी
- सीएम शुभेंदु अधिकारी ने गौतम अदाणी से पश्चिम बंगाल को फिर से खड़ा करने में मदद की अपील की
- शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले 15 सालों में ममता सरकार ने औद्योगिक विकास में कोई रुचि नहीं दिखाई
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कोलकाता के न्यू टाउन में अदाणी आरोग्य मंदिर अस्पताल की आधारशिला रखी. इस खास अवसर पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने गौतम अदाणी से अपील करते हुए कहा कि वे बंगाल को दोबारा खड़ा करने में उनकी मदद करें, उनकी सरकार की मदद करें. बंगाल के लोग बहुत ज्यादा सह रहे हैं.
सीएम शुभेंदु ने गौतम अदाणी से मांगी मदद
सीएम शुभेंदु ने कहा कि कम्युनिस्टों ने 54 छोटी मीडिया इंडस्ट्रीज को बंद कर दिया. पिछले 15 सालों में पिछली ममता बनर्जी सरकार को बंगाल में इंडस्ट्रियन ग्रोथ को बढ़ाने में कोई रुचि नहीं रही. उनको सिर्फ राजनीति करने में रुचि थी. लेकिन अब ये सब बीते हुए कल की बात हो चुकी है. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए हमें भारी बहुमत दिया है.अदाणी जी आप बंगाल को खड़ा करने में हमारी सरकार की मदद कीजिए.
पश्चिम बंगाल को फिर से खड़ा करने में मांगी मदद
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले करण अदाणी ने उनसे कहा था कि अदाणी ग्रुप कोलकाता में इंटरनेशनल स्तर का मॉर्डन हॉस्पिटल बनाना चाहता है, और देखिए महज 2-3 महीने में इसका भूमि पूजन भी हो गया. उन्होंने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन से ममता सरकार में उपेक्षा के शिकार हुए पश्चिम बंगाल को फिर से खड़ा करने में मदद मांगी.
संभावनाओं के बड़े पलों में बड़ी जिम्मेदारी की जरूरत-गौतम अदाणी
अस्पताल के भूमि पूजन के खास अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा कि आज यहां ऐसी जगह पर खड़े होना सम्मान की बात है, जो बहुत जल्द आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य, उम्मीद और मानवीय गरिमा का केंद्र बनेगी. गौतम अदाणी ने कहा, मैं आज सुबह कालीघाट गया और मां काली से 'शक्ति' 'इच्छा शक्ति'और 'क्रिया शक्ति' के लिए प्रार्थना की. मैं एक सोच के साथ वहां से निकला. उन्होंने कहा कि संभावनाओं के बड़े पलों में बड़ी जिम्मेदारी की जरूरत होती है और बंगाल ऐसे ही एक पल से गुजर रहा है. इस पल के केंद्र में एक ऐसा नेता हैं,जिनको संभावनाओं को तरक्की में बदलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
#WATCH | Kolkata: Adani Group Chairman Gautam Adani says, "It is an honour to stand here today on a ground that will soon become an institution of health, hope and human dignity for generations to come. I am grateful to the Chief Minister for his presence here today. Earlier this… https://t.co/KHQ4Df6cPq pic.twitter.com/FStIh6w1aO
— ANI (@ANI) September 24, 2026
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि उनको सीएम शुभेंदु अधिकारी पर पूरा भरोसा है कि उनकी लीडरशिप में बंगाल आने वाले समय की संभावनाओं को नए सिरे से परिभाषित करेगा. अदाणी ग्रुप उन संभावनाओं में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढ़ें-कोलकाता में अदाणी ग्रुप के 2000 बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास, CM शुभेंदु और गौतम अदाणी ने रखी आधारशिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं