सोमालिया मूल की 19 वर्षीय अमेरिकी मॉडल हिजाब पहनकर रैंपवॉक करती हैं.
- हिजाब वाली मॉडल का जन्म केन्या के रिफ्यूजी कैंप में हुआ था.
- मिस मिनेसोटा यूएसए जीतकर पहली बार चर्चा में आईं हलीमा एडन.
- हिजाब वाली तस्वीर पहली बार सीआर फैशन बुक के कवर पेज पर छपी.
वाशिंगटन:
लड़कियों के पहनावे को धर्म से जोड़कर देखने वालों को मॉडल हलीमा एडन चुनौती दे रही हैं. सोमालिया मूल की 19 वर्षीय अमेरिकी मॉडल हिजाब पहनकर रैंपवॉक करती हैं. इसी वजह से पिछले तीन महीने से हलीमा फैशन की दुनिया में बेहद चर्चित हो गई हैं. पिछले साल नवंबर में हुए मिस मिनेसोटा यूएसए पेगमेंट में हलीमा ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस प्रतियोगिता में हलीमा हिजाब पहनकर रैंप पर उतरी थीं, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी स्विम सूट में थीं. अमेरिकी फैशन प्रतियोगिता के इतिहास में हलीमा शायद पहली ऐसी प्रतिभागी रहीं जो हिजाब पहनकर कैटवॉक करती दिखीं. डोनाल्ड ट्रंप की सरकार की ओर से अमेरिका में सात मुस्लिम देशों के नागरिकों को बैन किए जाने के बाद हलीमा की ड्रेस को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हलीमा के इस फैसले की ज्यादातर लोग सराहना कर रहे हैं. आइए जानें हलीमा की जीवन से जुड़ी पांच दिलचस्प बातें.
1. इस बहादुर मॉडल का जन्म केन्या के रिफ्यूजी कैंप में हुआ था. इसी वजह से वह संयुक्त राष्ट्र की ब्रांड एंबेस्डर बनना चाहती थीं. वो कहती हैं कि रिफ्यूजी कैंप में रहने के चलते वह वहां रहने वाली महिलाओं का दर्द समझती हैं. वह उनकी मदद करना चाहती हैं. हलीमा ने बताया कि वह मूलरूप से सोमालिया की रहने वाली हैं. केन्या के रिफ्यूजी कैंप में रहने के बाद वह परिवार वालों के साथ अमेरिका के मिनेसोटा में आ गए थे.
2. यूं तो कई मुस्लिम लड़कियां दुनिया के प्रसिद्ध मॉडलिंग एजेंसी से जुड़ चुके हैं, लेकिन हलीमा पहली ऐसी हैं जिन्होंने अपने पहनावे साथ कोई समझौता नहीं किया. वह हिजाब पहनकर मॉडलिंग करती हैं.

Halima Aden starts off Miss Minnesota USA's swimsuit segment to big cheers from the crowd. Announcer: "She's making history tonight." pic.twitter.com/OUvbHv6xct
— Liz Sawyer (@ByLizSawyer) November 27, 2016
2. यूं तो कई मुस्लिम लड़कियां दुनिया के प्रसिद्ध मॉडलिंग एजेंसी से जुड़ चुके हैं, लेकिन हलीमा पहली ऐसी हैं जिन्होंने अपने पहनावे साथ कोई समझौता नहीं किया. वह हिजाब पहनकर मॉडलिंग करती हैं.
Look at Halima Aden slaying in a hijab at Alberta Ferretti F/W17. #MFW pic.twitter.com/UR2QjF7dAV
— M.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हिजाब वाली मॉडल, Hijab Wearing Model, हलीमा एडन, Halima Aden