Viral Video: सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लाल रंग का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त क्रैश होता नजर आ रहा है. वो पहले जमीन से टकराकर हवा में उछलता है और फिर गोल-गोल घूमकर क्रैश हो जाता है. सबसे पहले हेलीकॉप्टर का टेलबूम आकर जमीन से लगता है और फिर उसका पंखा जमीन से टकराकर टूट जाता है. गनीमत यह रही कि इस हादसे के बावजूद हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोग मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए हैं.
ह्यूमन एरर की वजह से हुआ हादसा
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ये घटना अमेरिका के यूटा एयरपोर्ट पर हुई है. ये बेल 206 हेलीकॉप्टर है जो टैक्सीवे पर क्रैश हुआ है. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा ह्यूमन एरर की वजह से हुआ है. जब हेलीकॉप्टर हवा में एक जगह से दूसरी जगह मूव कर रहा था, तब इंस्ट्रक्टर ने इंजन गवर्नर को एडजस्ट करने के लिए कॉकपिट में दूसरी तरफ हाथ बढ़ाया, जिससे उसका नियंत्रण छूट गया. जांच से यह साफ हुआ है कि हेलीकॉप्टर में कोई भी तकनीकी खराबी नहीं थी.
WATCH: Shocking new video shows a helicopter lose control and crash onto a Utah airport taxiway.
— Fox News (@FoxNews) September 14, 2026
The Bell 206 bounces on impact before becoming airborne again, spinning to the right and slamming back into the ground.
The tailboom and main rotor system separate during the crash,… pic.twitter.com/t4tbmYHw1T
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई हैरानी
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि हवा में हॉवर करते समय कॉकपिट में इस तरह हाथ बढ़ाना बेहद खतरनाक है. जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि हेलीकॉप्टर हादसों में दूसरी बार मौका नहीं मिलता, ये दोनों बस किस्मत के धनी थे. वहीं, कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर हर उड़ान में हेलीकॉप्टर का यही हाल होगा, तो इस तरह के इंस्ट्रक्टर के साथ बिजनेस चलाना मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:- एलन मस्क चांद पर बसाना चाहते हैं इंसानों का शहर, वैज्ञानिक बोले- 100 साल भी नहीं टिक पाएगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं