विज्ञापन

Heatwave का ऐसा 'खौफनाक' रूप! छत पर चिलचिलाती धूप में सरसों का तेल डालकर...बंदे ने पका दिया अंडा

सूरज आग उगल रहा है और उत्तर भारत भट्टी की तरह तप रहा है. गर्मी का आलम ये है कि अब चूल्हे की जरूरत नहीं पड़ रही. प्रयागराज से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने भरी दोपहर में छत पर अंडा फोड़कर फ्राई कर दिया. क्या वाकई गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं? आइए जानते हैं इस वायरल रियलिटी टेस्ट का सच.

Heatwave का ऐसा 'खौफनाक' रूप! छत पर चिलचिलाती धूप में सरसों का तेल डालकर...बंदे ने पका दिया अंडा
प्रयागराज की चिलचिलाती धूप में छत पर अंडा फ्राई, वीडियो देख उड़ गए लोगों के होश!
Photo:Insta/ @faizsailor

Heatwave in India: यूपी के प्रयागराज में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है. बाहर कदम रखना मतलब खुद को सीधे आग में झोंक देना जैसा है. ऐसे में फैज नाम के एक युवक ने गर्मी की भयावहता दिखाने के लिए एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया. उसने अपनी छत पर सरसों का तेल डाला और जैसे ही अंडा फोड़ा, वो पकने लगा. ये नजारा देखकर लोग हैरान हैं कि, क्या सच में धूप इतनी तेज हो गई है कि आम जिंदगी के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं?

ये भी पढ़ें:-अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे बॉडी, तभी श्मशान घाट पर हुआ कुछ ऐसा...देख लोगों की अटक गईं सांसें!

हीटवेव का रेड अलर्ट (Red Alert for Heatwave)

मौसम विभाग ने पहले ही चेता दिया है कि, अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद कम है. प्रयागराज, आगरा और झांसी जैसे शहरों में 'हीटवेव' का रेड अलर्ट जारी है. पारा 48 डिग्री के पार महसूस हो रहा है, जो सीधे सेहत पर हमला कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि, अब गैस सिलेंडर की महंगाई से डरने की जरूरत नहीं, बस छत पर तवा रखिए और नाश्ता तैयार.

इंटरनेट पर छिड़ा चर्चाओं का बाजार (Frying egg in sunlight)

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर आग की तरह फैल रहा है. कोई इसे प्रकृति का रौद्र रूप बता रहा है, तो कोई इसे गर्मी का 'ट्रेलर. लोग कह रहे हैं कि भाई, 'ये तो गर्मी का लेवल है, बाहर निकलना अब जानलेवा साबित हो सकता है'. यह वीडियो सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ी चेतावनी भी है कि इस भीषण तपिश को हल्के में न लें.

ये भी पढ़ें:-बॉस से पूछ लिया 'सर, आगे क्या करना है?, तो नौकरी से ही निकाल दिया, अब CEO का पोस्ट मचा रहा कोहराम

यह वीडियो भले ही मजेदार लगे, पर हकीकत यही है कि हीटवेव जानलेवा हो सकती है. तो जनाब, छत पर अंडा फ्राई करने का शौक छोड़िए और जितना हो सके घर में रहें, खूब पानी पिएं और खुद को इस तपती धूप से बचाकर रखें.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heatwave In India, Prayagraj Heatwave Viral Video, Frying Egg In Sunlight, Extreme Heat Warning, Heatwave Viral Video, Egg Frying In Sunlight, Prayagraj Heatwave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com