विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे बॉडी, तभी श्मशान घाट पर हुआ कुछ ऐसा...देख लोगों की अटक गईं सांसें!

क्या आपने कभी सुना है कि किसी इंसान को मृत घोषित कर दिया जाए और वो श्मशान में जाकर सांस लेने लगे? ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि एक खौफनाक सच है, जिस बुजुर्ग को अंतिम विदाई देने की तैयारी चल रही थी, वहां हुई एक ऐसी हरकत ने सबकी रूह कंपा दी. आखिर उस बुजुर्ग के साथ क्या हुआ था?

अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे बॉडी, तभी श्मशान घाट पर हुआ कुछ ऐसा...देख लोगों की अटक गईं सांसें!
मृत घोषित बुजुर्ग श्मशान में निकला जिंदा, लेकर भागे अस्पताल, डॉक्टर भी रह गए दंग!
Photo - Pexels

88 year old man alive: ब्राजील के प्रेसिडेंटे प्रूडेंटे में रहने वाले 88 साल के जुरासी रोजा एल्व्स (Juraci Rosa Alves) का मामला इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बना है. अस्पताल के डॉक्टरों ने सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मृत घोषित कर दिया और आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही शवगृह के कर्मचारियों ने उन्हें टेबल पर लिटाया, उनके पेट में हलचल देखी गई. गौर से देखने पर पता चला कि बुजुर्ग सांस ले रहे थे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

ये भी पढ़ें:-24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक...IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर

लापरवाही की खुली पोल (man declared dead found alive)

'द सन' की खबर के मुताबिक, ये खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिस डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया था, उसकी लापरवाही पर अब बड़े सवाल उठ रहे हैं. एल्व्स के परिवार ने इसे सिस्टम की घोर लापरवाही करार दिया है. नर्सिंग स्टाफ ने फौरन इमरजेंसी में उनकी जान बचाई और उन्हें वापस आईसीयू में शिफ्ट किया गया. फिलहाल, अस्पताल ने इस मामले की इंटरनल जांच के आदेश दे दिए हैं.

यह घटना मेडिकल साइंस की उस बड़ी चूक को दर्शाती है, जहां जल्दबाजी में लिए गए फैसले किसी की जान पर भारी पड़ सकते हैं, फिलहाल बुजुर्ग आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं और पूरी दुनिया इस 'चमत्कार' और अस्पताल की लापरवाही को हैरानी से देख रही है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: कूलर है या कमरा? कभी देखा है 7 फीट का साइज वाला 'बाहुबली' कूलर, लोग बोले- 'ये क्या बना दिया भाई'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brazil Man Found Alive, Hospital Medical Negligence, 88 Year Old Man Alive, Shock At Funeral Home, Man Declared Dead Found Alive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com