जाने-माने बिजनसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बड़ी है. हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक वीडियोज शेयर करते रहते हैं. लोगों को उनकी हर पोस्ट काफी पसंद आती है और लोग बढ़कर उनकी तारीफ भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कुत्ता गैराज में अजीब हरकत करते हुए नजर आ रहा है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
देखें Video:
Free massage anyone ?pic.twitter.com/HSW6L201KR
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 23, 2021
ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गैराज में खड़ी गाड़ी की सफाई हो रही है. बड़े-बड़े ब्रश लगे हैं और उनसे गाड़ी साफ हो रही है. वहीं गाड़ी के पास ही एक कुत्ता भी खड़ा है. कुत्ता जैसे ही गाड़ी साफ करने वाले डस्टर को देखता है वो उसके करीब जाता है. और अजीब हरकत करने लगता है. कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा है मानो उसे ऐसा करने में काफी मजा आ रहा है. हर्ष गोयनका ने भी वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा, ‘किसी को करवाना है मुफ्त मसाज.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 68 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बुद्धिमान जानवर. दूसरे यूजर ने लिखा, इसको कहते हैं मौके पर चौका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं