Viral Video: दिल्ली के एक शख्स ने अपनी पत्नी को नया आईफोन 18 प्रो मैक्स दिलाने के लिए खानदानी सोना बेच दिया. पत्नी की डिमांड थी कि उसे बरगंडी कलर का ही आईफोन चाहिए, इसीलिए वो शुक्रवार को लाइन में लगकर उसके लिए वो आईफोन खरीद लाया. जब एक महिला ने उनसे पूछा कि आप अपने लिए कुछ नहीं लेंगे? तो उसने कहा कि वो आईफोन डुओ की सेल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. इंडिया में जैसे ही वो बिक्री के लिए अवेलेवल होगा, वो पहले दिन ही उसे खरीद लेंगे.
हर्ष गोयनका का कमेंट वायरल
हर्ष गोयनका ने एक्स पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ लोग घर खरीदने के लिए सोना बेचते हैं. कुछ लोग इसे अपने बच्चों के भविष्य के लिए बेचते हैं. लेकिन दिल्ली के इस आदमी ने अपनी पत्नी को iPhone 18 Pro Max गिफ्ट करने के लिए अपनी दादी और परदादी से मिला खानदानी सोना बेच दिया.'
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'आईफोन बनाने वाले स्टीव जॉब्स इस आदमी की बेवकूफी देखकर रो पड़ते.'
दूसरे यूजर ने लिखा, '1.5 लाख में कितना ही सोना आएगा? ज्यादा से ज्यादा 7-8 ग्राम ही बेचा होगा. परदादी और दादी का सोना सुनकर ऐसा लगता है जैसे सारा पुश्तैनी सोना बेचा हो.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'सोने की अहमियत और उसके कई तरह के इस्तेमाल को देखते हुए यह कोई हैरानी की बात नहीं है. सोने का इस्तेमाल कई कामों में होता है, लेकिन इसे दिखावे के लिए पहनना सबसे कम फायदेमंद है, क्योंकि सड़क पर या चोरों के हाथों इसके छिन जाने का डर रहता है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'वह बहुत समझदार आदमी है. उसे पता है कि अगर पत्नी खुश है, तो वह भी खुश है. वैसे भी, तलाक होने पर पत्नी तो उसे ले ही जाती. इसलिए, लंबे समय के लिए सोने में निवेश करने के बजाय सस्ता फोन लेना बेहतर है, ताकि पत्नी उसे ले जा सके.'
Some people sell gold to buy a house. Some sell it for their children's future. This Delhi man sold family gold passed down from his grandmother and great-grandmother to buy his wife an iPhone 18 Pro Max.🙈 pic.twitter.com/MVSUEtmfSB
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 18, 2026
17 सीरिज के मुकाबले 30% ज्यादा सेल
बताते चलें कि एप्पल कंपनी ने 9 सितंबर को आईफोन 18 सीरिज पेश करते हुए 12 सितंबर से भारत समेत 65 देशों में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी. कल यानी 19 सितंबर को पहली बार इंडिया में इसकी सेल शुरू हुई और लोग इसे खरीदने के लिए स्टोर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पहले दिन iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री, iPhone 17 Pro और Pro Max की तुलना में 20-30 प्रतिशत ज्यादा है.
ये भी पढ़ें:- जर्मनी की महिला ने बेंगलुरु को बताया मुंबई से ज्यादा सुरक्षित, लोग बोले- 'कभी दिल्ली-NCR मत आना'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं