विज्ञापन

EXCLUSIVE: क्या अब भी है होंडियस शिप पर हंतावायरस का मरीज? क्रूज कंपनी का आ गया जवाब

क्रूज शिप एमवी होंडियस में हंतावयरस के मामले सामने आने के बाद एक नया डर पैदा हो गया था. इस वायरस से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है.

EXCLUSIVE: क्या अब भी है होंडियस शिप पर हंतावायरस का मरीज? क्रूज कंपनी का आ गया जवाब
क्रूज शिप में हंतावायरस के 8 मामले सामने आए हैं.
PTI
  • नीदरलैंड की क्रूज शिप एमवी होंडियस पर अब तक हंतावायरस के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, कंपनी ने पुष्टि की है
  • एमवी होंडियस पर 23 देशों के 88 यात्री और 61 क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन 4 मई तक कोई मामला सामने नहीं आया था
  • क्रूज शिप के आने के बाद सभी यात्रियों को क्वारंटिन और स्क्रीनिंग के लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

नीदरलैंड की क्रूज शिप एमवी होंडियस की क्रूज शिप पर हंतावायरस से 3 मौत के बाद दुनियाभर में चिंता है. लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि इस जहाज में किसी भी यात्री में हंतावायरस के लक्षण नहीं है. ये दावा एमवी होंडियस क्रूज चलाने वाली कंपनी Oceanwide Expeditions ने किया है. Oceanwide Expeditions ने NDTV को भेजे जवाब में इस बात की पुष्टि की है कि एमवी होंडियस क्रूज पर अब कोई भी हंतावायरस का मरीज नहीं है.

एमवी होंडियस क्रूज पर दो भारतीय नागरिक भी सवार थे. इसे लेकर NDTV ने Oceanwide Expeditions से ईमेल पर जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में Oceanwide Expeditions की प्रतिनिधि Lotte Huijg ने कहा कि 'हम पुष्टि कर सकते हैं कि जहाज पर वर्तमान में हंतावायरस के लक्षण वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है.'

23 देशों के 88 यात्री हैं सवार

Oceanwide Expeditions के मुताबिक, इस क्रूज शिप पर 4 मई तक 23 देशों के 88 यात्री और 61 क्रू मेंबर सवार थे. हंतावायरस का पहला मामला 4 मई तक सामने नहीं आया था. 

एमवी होंडियस 6 मई को केप वर्डे से कैनरी द्वीप समूह के लिए रवाना हुआ और इसके ग्रेनाडिला (टेनेरिफ0 के बंदरगाह पर 10 मई तक पहुंचने की उम्मीद है. 

Oceanwide Expeditions ने बताया कि क्रूज शिप के आने के बाद सभी यात्रियों को क्वारंटिन और स्क्रीनिंग प्रोसिर के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए हुए हैं. कंपनी का कहना है कि साथ ही WHO, RIVM, डच विदेश मंत्रालय और संबंधित दूसावातों सहित स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर हर संभव पहल कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः चूहों से फैलने वाला Hantavirus कितना खतरनाक? क्या ये कोविड से भी ज्यादा घातक? WHO ने दिया जवाब

3 लोगों की हो चुकी है मौत

होंडियस शिप में सवार हंतावायरस का प्रकोप फैलने के बाद चिंता बढ़ गई है. अब तक हंतावायरस के 8 संदिग्ध मामले सामने आए हैं. WHO का कहना है कि इनमें से 5 लोगों में हंतावायरस की पुष्टि हो चुकी है. इस वायरस से तीन संदिग्ध मौतें भी हो चुकी हैं.

यह इसलिए भी खतरनाक है, क्योंकि इसमें Andes strain का हंतावायरस मिला है. यह ऐसा इकलौता हंतावायरस माना जाता है जो सीमित रूप से इंसान से इंसान में फैल सकता है.

यह भी पढ़ेंः Cruise Ship पर फैला खतरनाक Hantavirus! इंसानों से इंसानों में भी फैल रहा संक्रमण, 3 मौतों के बाद भारत अलर्ट
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com