विज्ञापन

अब और बर्दाश्त नहीं होता...अमेरिका में 8 साल गुजारने के बाद फूट पड़ा NRI का दर्द

डॉलर की चकाचौंध और 'अमेरिकन ड्रीम' के पीछे भागते भागते जब रूह थक जाए, तो घर की मिट्टी ही सबसे बड़ा मरहम लगती है. 8 साल तक एच-1बी (H-1B) वीजा की फाइलों और मानसिक तनाव की चक्की में पिसने के बाद, एक भारतीय इंजीनियर ने अब अपने देश लौटने का मन बना लिया है.

अब और बर्दाश्त नहीं होता...अमेरिका में 8 साल गुजारने के बाद फूट पड़ा NRI का दर्द
H-1B वीजा के तनाव में छोड़ रहे हैं 'डॉलर' वाली नौकरी!...अब इंडिया में शुरू करेगा नई लाइफ

NRI Return To India: अमेरिका जाने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन वहां जाकर 'ग्रीन कार्ड' और 'वीजा' की जो चक्की पिसती है, उसका दर्द वही जानता है जो वहां फंसा हो. एक भारतीय टेक इंजीनियर ने 8 साल अमेरिका में खपाने के बाद अब हार मान ली है. H-1B वीजा की चिक-चिक और फाइनेंशियल टेंशन से तंग आकर शख्स ने तय कर लिया है कि अब अपने देश में ही सुकून तलाशेंगे.

'अंकल सैम' के देश में 8 साल और हाथ खाली! (H1B Visa Stress)

रेडिट (Reddit) पर एक NRI बंदे की पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उसने बताया कि 5 साल H-1B और 3 साल OPT पर गुजारने के बावजूद आज वह मानसिक और आर्थिक रूप से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. डॉलर तो कमाए, पर वीजा रिन्यूअल की तलवार ने चैन छीन लिया. अब आलम ये है कि शख्स ने अगले साल अप्रैल में बोरिया-बिस्तर समेटकर इंडिया लौटने का पक्का मन बना लिया है.

Returning to India after 11 years😰😰
by u/Direct_Ad_8268 in returnToIndia

वीजा की जद्दोजहद और घर की याद (H-1B Struggles and the Call of Home)

दिलचस्प बात ये है कि 8 साल विदेश में रहने के बाद भी इस शख्स के पास ज्यादा सेविंग्स नहीं है, फिर भी वो इंडिया में रेगुलर कॉर्पोरेट गुलामी यानी 9 से 5 वाली जॉब नहीं करना चाहता. उसने सोशल मीडिया पर लोगों से सलाह मांगी है कि 'अब वहां जाकर जिंदगी दोबारा कैसे पटरी पर लाऊं?' सिंगल होने की वजह से जिम्मेदारी कम है, पर अनिश्चितता का पहाड़ सामने खड़ा है.

ये भी पढ़ें:-थाली में पहला निवाला और बज गया सायरन! इंडियन महिला ने बताए इजरायल के रूह कंपा देने वाले हालात

वापसी का इरादा और भविष्य की चिंता (NRI Returning to India After 8 Years)

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने अपनी अपनी सलाह की पोटली खोल दी. किसी ने कहा कि 'अगर जेब में 4-5 करोड़ रुपये न हों तो इंडिया आने की गलती मत करना,' तो किसी ने सुझाव दिया कि 'आते ही गाड़ी मत चलाना, पहले कुछ महीने घर में रहकर माहौल समझना.' एक यूजर ने तो बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा कि 'भाई, शादी कर लो और परिवार बसाओ, सारा वीजा स्ट्रेस गायब हो जाएगा.'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com