विज्ञापन

VIDEO: ड्रेसिंग रूम में दवा लेते नजर आए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह ड्रेसिंग रूम में होम्योपैथिक की दवा लेते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: ड्रेसिंग रूम में दवा लेते नजर आए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ड्रेसिंग रूम में होम्योपैथिक की दवा लेते हुए नजर आए गौतम गंभीर

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में होम्योपैथिक (Homeopathic Medicine) की कोई दवा लेते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह किसी छोटी सी प्लास्टिक की डिब्बी से उसके ढक्कन में दवा निकाल रहे हैं. जिसके कुछ देर बाद ही उन्होंने उसे मुंह में डाल लिया. इस वीडियो को देख लोग लगातार यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या गंभीर को कोई बीमारी है? फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है. मौजूदा समय में वह टीम के साथ न्यू चंढीगढ़ में मौजूद हैं. जहां भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. 

9 जुलाई 2024 को भारतीय टीम के हेड कोच बने थे गौतम गंभीर

राहुल द्रविड़ के कोच पद छोड़ने के बाद 9 जुलाई साल 2024 को गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था. उसके बाद से वह लगातार इस पद पर बने हुए हैं. उनकी देखरेख में ब्लू टीम ने अब तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025, और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रमुख खिताब अपने नाम किया है. 

भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए गंभीर का प्रदर्शन रहा है लाजवाब

बतौर कोच ही नहीं भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए भी गंभीर का प्रदर्शन लाजवाब रहा. उन्होंने देश के लिए 2003 से 2016 के बीच कुल 242 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 283 पारियों में 38.95 की औसत से 10324 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से कुल 20 शतक और 63 अर्धशतक देखने को मिले. 206 रनों की खेली गई दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी रही. 

यह भी पढ़ें- W,W,W,W,W,W: डेब्यू टेस्ट में ही मानव सुथार ने मचाया गदर, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल, VIDEO
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com