विज्ञापन

IPL फाइनल मैच में चोरी iPhone लेने ऑस्ट्रेलिया से अलीगढ़ आए इन्फ्लुएंसर जैक जिकिंग्स, किसे बताया अद्भुत इंसान?

ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जैकिंग्स को चोरी हुआ iPhone 16 Pro Max मोबाइल वापस मिल गया है. उन्होंने अलीगढ़ पुलिस को थैंक्यू कहा. साथ ही, सर्विलांस टीम के प्रभारी अभिषेक गौतम को अद्भुत इंसान बताया.

IPL फाइनल मैच में चोरी iPhone लेने ऑस्ट्रेलिया से अलीगढ़ आए इन्फ्लुएंसर जैक जिकिंग्स, किसे बताया अद्भुत इंसान?
ऑस्ट्रेलिया से अलीगढ़ आए जैक जिकिंग्स पुलिस अधिकारियों से मिले. (फोटो- @aligarhpolice)

ऑस्ट्रेलिया के इन्फ्लुएंसर और क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर जेक जैकिंग्स अपना चोरी हुआ iPhone 16 Pro Max लेने के लिए सोमवार 8 जून को अलीगढ़ पहुंचे. उन्होंने अलीगढ़ एएसपी नीरज जादौन से मुलाकात की और आईफोन वापस दिलाने के लिए उनका आभार जताया. इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स ने अलीगढ़ पुलिस की सर्विलांस टीम के प्रभारी अभिषेक गौतम से भी मुलाकात और उनकी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने अभिषेक गौतम को अद्भुत इंसान बताया. 

आईपीएम के फाइनल मुकाबले में चोरी हुआ था iPhone 

इन्फ्लुएंसर जेक जैकिंग्स के लिए यह सिर्फ एक मोबाइल नहीं था, बल्कि उनके दिवंगत दादा और स्कूल के खेल समेत अन्य यादों से जुड़ा खजाना भी इस फोन में था, जो 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल फाइनल मैच के दौरान उनकी जेब से चोरी हो गया था. 

'अलीगढ़ पुलिस यह तो वाकई सनसनीखेज था' 

मोबाइल वापस मिलने के बाद जेक जैकिंग्स ने एक्स पर लिखा- मुझे अपना फोन वापस पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो आईपीएल फाइनल के दौरान अहमदाबाद में मेरी जेब से चोरी हो गया था. अलीगढ़ पुलिस यह तो वाकई सनसनीखेज था. मुझे इस ऑपरेशन के पीछे के व्यक्ति से मिलने का मौका मिला. अभिषेक गौतम अद्भुत इंसान और अद्भुत व्यक्ति हैं, अगली बार मिलते हैं अलीगढ़.  

अलीगढ़ पुलिस को कहा- थैंक्यू

जेक जैकिंग्स ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन से मुलाकात कर अलीगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर कार्यशैली और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इतनी तेजी से कार्रवाई कर मोबाइल बरामद करना बेहद सराहनीय है. उन्होंने सर्विलांस प्रभारी अभिषेक गौतम और उनकी टीम की भी विशेष रूप से प्रशंसा की. जेक जैकिंग्स ने कहा कि इस कार्रवाई से भारतीय पुलिस व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है. उन्होंने अलीगढ़ पुलिस को थैंक्यू  कहा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aligarh Police, Australia, Aligarh SP Neeraj Jadon, Aligarh News, IPhone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com