विज्ञापन

करोड़ों कमाने वाले NRI क्यों भारत नहीं लौटना चाहते ? कनाडा के इस शख्स ने बताई ये बड़ी वजह

कनाडा के एक इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताया कि कई अमीर NRI भारत वापस क्यों नहीं लौटते. बेहतर लाइफस्टाइल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थिरता जैसे कारण उनके फैसले को प्रभावित करते हैं.

करोड़ों कमाने वाले NRI क्यों भारत नहीं लौटना चाहते ? कनाडा के इस शख्स ने बताई ये बड़ी वजह
क्यों अमीर NRI भारत नहीं लौटना चाहते?

कनाडा में रहने वाले एक इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताया है कि कई हाई इनकम वाले भारतीय (NRI) भारत लौटने के बजाय विदेश में ही बसना क्यों पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके वीडियो ने इस मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है. उनका कहना है कि यह फैसला पैसों से ज्यादा बेहतर जीवनशैली, सुरक्षा और स्थिरता से जुड़ा होता है.

लाइफस्टाइल और सिस्टम है बड़ी वजह

इमिग्रेशन एक्सपर्ट सुजीत दहिया ने इंस्टाग्राम पर बताया कि 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा कमाने वाले NRI भी सिर्फ पैसे के लिए भारत वापस नहीं आते. उनके अनुसार, विदेशों में बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं, साफ-सुथरा वातावरण, सुरक्षित मोहल्ले और संतुलित वर्क-लाइफ उन्हें आकर्षित करते हैं. उन्होंने कहा, कि कई परिवार अपने बच्चों के लिए ऐसी शिक्षा चाहते हैं, जहां केवल अंकों पर नहीं बल्कि कौशल विकास पर ध्यान दिया जाए. साथ ही बेहतर मौसम और प्रदूषण रहित वातावरण भी उनके फैसले में अहम भूमिका निभाता है.

देखें Video:

शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता

दहिया के मुताबिक, विदेशों में मुफ्त या सब्सिडी वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं परिवारों को लंबे समय की सुरक्षा का भरोसा देती हैं. कई लोग इस बात को महत्व देते हैं कि इलाज या पढ़ाई के लिए उन्हें बड़ी आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि कई देशों में नियम स्पष्ट होते हैं और सभी पर समान रूप से लागू होते हैं. कम भ्रष्टाचार और सिस्टम की पारदर्शिता भी लोगों को स्थिर जीवन का भरोसा देती है.

करियर ग्रोथ और ग्लोबल अवसर

वीडियो में यह भी कहा गया कि विदेशों में पेशे के आधार पर सम्मान और बेहतर अवसर मिलते हैं. मजबूत पासपोर्ट, वीजा-फ्री यात्रा और वैश्विक एक्सपोजर जैसे फायदे भी लोगों को वहीं रहने के लिए प्रेरित करते हैं. यूरोप और उत्तर अमेरिका जैसे क्षेत्र वर्क-लाइफ बैलेंस, सोशल सिक्योरिटी और बेहतर जीवन स्तर के कारण NRIs की पहली पसंद बने हुए हैं.

सुजीत दहिया के अनुसार, यह फैसला भारत को छोड़ने का नहीं, बल्कि बेहतर स्थिरता, सुरक्षा और भविष्य चुनने का होता है. आज के समय में बहुत से लोगों के लिए पैसा ही नहीं, बल्कि अच्छी लाइफस्टाइल सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के बीच बस में पढ़ाई करती दिखी महिला कंडक्टर, लोगों को प्रेरित कर रहा Video, यूजर्स बोले- लगन हो तो ऐसी!

8 साल में 2.6 लाख रुपये से 85 लाख रु पहुंची सैलरी! 5 बार बदली जॉब, वायरल हो रही करियर ग्रोथ की कहानी

टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NRI Lifestyle Abroad, Why NRIs Don’t Return To India, Immigration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com